पेटलावद।प्रतिवर्ष अनुसार वरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व राज्यसभा सदस्य समाजवादी चिंतक पूज्य मामा बालेश्वर दयाल जी की 23 वीं पुण्यतिथि समाहरोह 26 दिसंबर 2021 को मनाने हेतु राजस्थान मध्यप्रदेश तथा गुजरात के अनुयायियों और समर्थकों की बैठक दिनांक 6 दिसंबर 2021 को मामा बालेश्वर दयाल भील आश्रम बामनिया पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मामा जी की अनुयाई श्रीमती मालती देवी ने की । बैठक में आए प्रतिनिधियों ने प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी विशाल स्वरूप में पुण्यतिथि समारोह मनाने का निर्णय लिया। बैठक में पुण्यतिथि समारोह के आयोजन के लिए कार्यक्रम संचालन समिति का गठन किया गया ।
पुण्यतिथि समारोह में सम्मिलित होने हेतु राजस्थान गुजरात व मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से 20 दिसंबर 2021 से 26 दिसंबर 2021 तक चलने वाली पदयात्रा एवं अन्य कार्यक्रमों की व्यवस्था के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया। लोकतांत्रिक अभियान की संयोजक बैठक में गोविंद यादव, भैरवसिंह डामर, हरिओम सूर्यवंशी, कविता भगोरा, सुशीला निनामा, क्रांति कुमार वैद्य, कल सिंह मकवाना, सुशीला भवन, राजेश बैरागी, डॉक्टर सोमेश्वर गरासिया, कांजी भगत, सुर सिंह डामोर, विजय भाई, कमलेश जैन, तोल सिंह भूरिया, रामलाल जी मारसाब, पूजा भगत आदि अनुयायियों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से पुण्यतिथि को मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम कोविड गाइडलाइन के अनुसार मनाया जाए । इस पुण्यतिथि कार्यक्रम में हजारों की तादाद में मामा जी के अनुयाई पैदल यात्रा करते हुए समाधि स्थल पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं
पैदल यात्रा में पूर्व विधायक डॉ सुनीलम व अरुण श्रीवास्तव सम्मिलित होंगे उक्त जानकारी कार्यक्रम प्रवक्ता सत्यनारायण शर्मा ने दी।




