अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

महबूबा मुफ्ती बोलीं- पाकिस्तान में इमरान पर गिरफ्तारी का खतरा, भारत में विपक्षी नेताओं को जेल में डाला जा रहा

Share

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और PDP चीफ महबूबा मुफ्ती ने भारत की तुलना पाकिस्तान से की है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पाकिस्तान की पुलिस पूर्व पीएम इमरान खान को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है। उसी तरह से भारत में सरकार विपक्षी नेताओं, मंत्रियों की गिरफ्तारियां करवा रही है। उन पर एजेंसियों की छापेमारी हो रही है।

महबूबा मुफ्ती ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पाकिस्तान में पूर्व पीएम इमरान खान को गिरफ्तार करने की कोशिश हो रही है, यह बहुत बुरी बात है, लेकिन हमारे यहां (भारत) तो लोग मंत्रियों, पूर्व मंत्रियों को गिरफ्तार कर जेल में डाल रहे हैं।

अगर ध्यान दिया जाए तो दोनों देशों में स्थितियां एक जैसी ही हैं। हमारे देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का गलत इस्तेमाल हो रहा है। सिसोदिया की बात कर लीजिए या फिर जिस तरह से KCR की बेटी के. कविता को निशाना बनाया जा रहा है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनका परिवार भी एजेंसियों के निशाने पर है।

पिछले कुछ महीनों में नेताओं पर हुआ एक्शन, जिसकी वजह से मुफ्ती का बयान आया…

दिल्ली: मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी

मनीष सिसोदिया को CBI ने 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था, वे इस समय तिहाड़ जेल में हैं।

मनीष सिसोदिया को CBI ने 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था, वे इस समय तिहाड़ जेल में हैं।

CBI ने दिल्ली शराब नीति केस में 26 फरवरी को 8 घंटे की पूछताछ के बाद मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया था। एजेंसी ने 27 फरवरी को उन्हें कोर्ट में पेश किया। यहां अदालत ने उन्हें पहले 5 दिन फिर 2 दिन की CBI रिमांड में भेजा। इसके बाद सिसोदिया को न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया। यहां से उन्हें ED ने गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल सिसोदिया 17 मार्च तक ED की कस्टडी में हैं।

वहीं, CBI के केस में कोर्ट सिसोदिया की जमानत याचिका पर 21 मार्च को दोपहर 2 बजे सुनवाई करेगी। पिछले साल ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली सरकार के एक और मंत्री रहे सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया था।

तेलंगाना: के. कविता पर ED का शिकंजा

दिल्ली शराब नीति केस में ED तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (KCR) की बेटी के. कविता से पूछताछ कर रही है। 11 मार्च को एजेंसी ने दिल्ली में कविता से करीब 9 घंटे पूछताछ की थी। ED ने उन्हें 16 मार्च को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया था। हालांकि कविता आज ED के सामने पेश नहीं हुईं।

उन्होंने एजेंसी के पास अपने वकील के हाथों डॉक्यूमेंट्स भेज दिए। इसके बाद ED ने कविता को गुरुवार को नया समन जारी कर 20 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया है। उधर, सुप्रीम कोर्ट इस मामले में 24 मार्च को सुनवाई करेगा। कोर्ट ने कविता को कोई अंतरिम राहत नहीं दी है।

बिहार: लालू परिवार लैंड फॉर जॉब केस में फंसा

लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में बुधवार को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट से लालू, राबड़ी और मीसा भारती को जमानत मिल चुकी है।

लैंड फॉर जॉब्स स्कैम मामले में CBI लालू परिवार से पूछताछ कर रही है। गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से तेजस्वी यादव को बड़ा झटका लगा। कोर्ट ने तेजस्वी की CBI के समन को रद्द करने वाली याचिका को खारिज कर दिया। कहा कि तेजस्वी को 25 मार्च को सुबह साढ़े 10 बजे CBI दफ्तर जाना ही होगा। इससे पहले CBI मामले में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और उनकी बेटियों से पूछताछ कर चुकी है।

दिल्ली: नेशनल हेराल्ड केस में राहुल और सोनिया से पूछताछ

राहुल गांधी ने ED ऑफिस के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों से उनके नाम भी पूछे थे।

राहुल गांधी ने ED ऑफिस के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों से उनके नाम भी पूछे थे।

जून 2022 में ED ने नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछताछ की थी। एजेंसी ने राहुल को 5 दिन पूछताछ के लिए बुलाया था। इस पर राहुल गांधी ने नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि ED बार-बार बुलाकर उन्हें परेशान कर रही है। राहुल गांधी के बाद एजेंसी ने इसी मामले में सोनिया गांधी से भी पूछताछ की थी।

पश्चिम बंगाल: शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में पार्थ चटर्जी गिरफ्तार

जुलाई 2022 में पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ED ने पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी से पूछताछ शुरू की। इस दौरान मिली जानकारी के आधार पर ED ने पार्थ की करीबी अर्पिता मुखर्जी के घर छापेमारी में भारी रकम बरामद की। इसके बाद ED ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया था।

महाराष्ट्र: पात्रा चॉल भूमि घोटाला ​​​​​​केस में ED की संजय राउत से पूछताछ

पात्रा चॉल भूमि घोटाला मामले में ED ने अगस्त 2022 में संजय राउत को गिरफ्तार कर लिया था।

पात्रा चॉल भूमि घोटाला मामले में ED ने अगस्त 2022 में संजय राउत को गिरफ्तार कर लिया था।

जून 2022 को ED ने पात्रा चॉल भूमि घोटाला मामले में शिवसेना नेता संजय राउत से पूछताछ की थी। ED दफ्तर जाने से पहले राउत ने कहा था कि मैं एक निडर व्यक्ति हूं क्योंकि मैंने अपने जीवन में कभी कुछ गलत नहीं किया है। यह सब राजनीतिक है, इसके बारे में हमें बाद में पता चलेगा। ED ने संजय राउत को 1 अगस्त 2022 को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, 11 नवंबर को कोर्ट ने एजेंसी को फटकार लगाते हुए संजय को जमानत दे दी थी।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें