अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

यादगार फ्लाइट! एक ही प्लेन में सवार हुए दो सांसद मगर एक यात्री तो दूसरा पायलट

Share

नई दिल्ली
दिल्ली से चेन्नै जा रहे डीएमके सांसद दयानिधि मारन उस वक्त चौंक गए जब उन्हें पता चला कि विमान के पायलट कोई और नहीं बल्कि उनके साथी सांसद राजीव प्रताप रूडी हैं। मारन शुरुआत में उन्हें पहचान भी नहीं पाए क्योंकि वह मास्क लगाए हुए थे। जब रूडी ने पूछा कि आप मुझे पहचान नहीं पाए तब उन्हें आवाज जानी-पहचानी लगी और पहचानने के बाद उनकी हैरानी और खुशी का ठिकाना नहीं रहा क्योंकि कुछ घंटे पहले दोनों ही एक मीटिंग में शामिल हुए थे। मारन ने इस अनुभव को ट्विटर पर शेयर किया है।यह कहानी 13 जुलाई के हवाई सफर की है। मारन ने ट्विटर पर ‘एक याद रखे जाने वाली फ्लाइट, 13 जुलाई 2021’ शीर्ष के साथ अपना यह अनुभव लिखा है।

मारन ने लिखा, ‘मैं संसदीय समिति की बैठक में शामिल होने के बाद दिल्ली से चेन्नै जाने के लिए इंडिगो की फ्लाइट में सवार हुआ। मैं पहली कतार में शामिल था और क्रू ने ऐलान किया कि बोर्डिंग कंपलीट हो चुकी है। तभी कैप्टन के ड्रेस में एक शख्स ने पूछा- तो आप भी इस फ्लाइट में सफर कर रहे हैं।’

मारन उस शख्स को पहचान नहीं पाए क्योंकि मास्क लगा हुआ था लेकिन आवाज सुनी-सुनी सी थी। उन्होंने आगे लिखा, ‘मैंने अपना सिर हिलाया लेकिन पहचान नहीं पाया कि यह कौन हैं। उन्होंने मुझे देखा और उनकी आंखें मास्क के पीछे से मुस्कुराहट का आभास दे रही थीं। तब उन्होंने कहा- तो आप मुझे नहीं पहचानते! मुझे तब पता चला कि यह कोई और नहीं बल्कि मेरे साथी, वरिष्ठ सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी थे जो मेरे बहुत ही अच्छे दोस्त हैं।’

मारन ने आगे बताया है कि कैसे महज 2 घंटे पहले दोनों एस्टिमेट्स कमिटी की बैठक में चर्चा कर रहे थे। उन्होंने लिखा, ‘सिर्फ 2 घंटे पहले वह और मैं एस्टिमेट्स कमिटी की गहन चर्चा में शामिल थे और अब मुझे उन्हें एक सांसद से कैप्टन की भूमिका में देखकर अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो रहा था।’

मारन ने आगे लिखा है कि उनके लिए यह एक सुखद आश्चर्य था। उन्होंने लिखा, ‘मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि मेरे लिए यह सम्मान की बात है कि मैं उस उड़ान में था जिसके कैप्टन मेरे अच्छे दोस्त और सहकर्मी हैं। जब मेरे पिताजी केंद्र में वाणिज्य मंत्री थे तब रूडी जी राज्य मंत्री भी थे।’

मारन ने लिखा, ‘सच में यह फ्लाइट यादगार है! ऐसा कब होता है जब संसद का एक मौजूदा सदस्य किसी कमर्शल फ्लाइट को उड़ाता है? मुझे पता है कि मैं इसके बारे में लंबे वक्त तक बात करूंगा। हमें सुरक्षित तरीके से दिल्ली से चैन्नै पहुंचाने के लिए शुक्रिया कैप्टन राजीव प्रताप रूडी, सांसद!’

दरअसल, राजीव प्रताप रूडी बिहार की छपरा सीट से बीजेपी के सांसद हैं और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता। वह नागरिक उड्डयन मंत्री भी रह चुके हैं और कमर्शल पायलट भी हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें