अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*शरद यादव  की 78 वीं जयंती पर यादगार कार्यक्रम/ 

Share

1 जुलाई 2025 को “शरद यादव विचार मंच”  के बैनर तले मंडल मसीहा समाजवादी श्रद्धेय शरद यादव जी का 78 वीं जयंती लगभग देश भर में मनाई गई और उनके विचारों को याद किया। 

 उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआती दौर के सभी साथियों ने मिलकर जबलपुर, “शरद यादव विचार मंच” 113, नॉर्थ एवेन्यू, नई दिल्ली, कार्यालय में साधारण कार्यक्रम रखा गया, जहां सैकड़ों लोगों से अधिक पुष्पांजलि अर्पित की और साथ ही साथ साथ उनके बाद की कर्म भूमि मधेपुरा में इंडिया गठबंधन, जनहित अभियान मुजफ्फरपुर, बिहार अन्य जगहों पर भी शरद यादव जी से जुड़े लोगों ने पुष्प अर्पित कर याद किया। 

शरद यादव जी कहते थे कि देश गोली से नहीं बल्कि सच्ची बोली, लोक-लाज से चलता है वें दबे कुचले लोगों की पीड़ा को भलीभांति जानते समझते थे और जमीन से लेकर संसद के पटल तक आवाज उठाते रहें। वे सदैव जाति नहीं जमात की बात करते थे।

दिल्ली कार्यालय में  उनकी बेटी सुभाषिनी यादव जी जो कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय सचिव, श्री सुनील भड़ाला जी पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, श्री अरुण कुमार श्रीवास्तव जी पूर्व महासचिव जेडीयू समाजवादी समागम कार्यकर्ता, वरिष्ठ पत्रकार श्री दिलीप मंडल जी और श्री राधारमन जी, डॉ. एस. एन. गौतम जी पूर्व उपाध्यक्ष लोकतंत्रिक जनता दल, श्री वीरेंद्र बिधूडी जी पूर्व राष्ट्रीय सचिव जेडीयू, जनहित अभियान के संयोजक श्री राजनारायन जी आचार्य याशी साहब (बौद्ध गुरु) कविवर श्री भूप सिंह यादव जी आदि अनेक युवाओं ने श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें