जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की की मांग
देवास जिले की कृषि उपज मंडी समिति में किसानों को बुनियादी सुविधाओं की कमी और अव्यवस्था के कारण परेशानी हो रही है। भारतीय किसान एवं मजदूर सेना ने मंडी समिति एवं प्रशासन से निम्न मांगें की हैं—
मंडी परिसर में बंद पड़े आरओ वाटर कूलर को तत्काल चालू किया जाए।
सब्जी मंडी क्षेत्र की जर्जर बाउंड्री वॉल को शीघ्र दुरुस्त किया जाए।
साथ ही, संगठन के अध्यक्ष बबलू जाधव व उपाध्यक्ष शैलेंद्र पटेल ने लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की भी मांग की है।
किसान संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलनात्मक कदम उठाए जाएंगे।





