अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

पुरुषों को मिलता है सुंदर दिखने का ज्यादा फायदा

Share

वारसा। माना जाता है कि महिलाओं को उनके सौंदर्य के कारण दफ्तरों में अधिक तवज्जो दी जाती है। लेकिन यह विश्वास अब बीते दिनों की बात हो गई है। पोलिश एकेडमी ऑफ साइंसेस के हालिया अध्ययन में पाया गया है कि स्कूल एवं कार्यस्थलों पर शारीरिक सौंदर्य का फायदा महिलाओं से ज्यादा पुरुषों को मिलता है। अध्ययन के तहत रिसर्चर्स ने 11 हजार अमेरिकियों का उनकी किशोरावस्था से लेकर वयस्क होने तक की बीस वर्ष की अवधि के आंकड़ों का परीक्षण किया। इसमें उनके रंगरूप, शिक्षा, कॅरिअर की उपलब्धियों तथा उनकी कमाई के बारे जानकारी जुटाई गई। इसमें रिसर्चर्स ने पाया कि ऐसे लोग जो 15 वर्ष की उम्र में सर्वाधिक आकर्षक बताए गए थे, जब वे 30 वर्ष की उम्र में पहुंचे तो उनकी कमाई एवं उपलब्धियां अपने पैरेंट्स की तुलना में ज्यादा थी। यह प्रभाव महिलाओं की तुलना में पुरुषों में और विशेषकर शिक्षा के क्षेत्र में ज्यादा तगड़ा पाया गया।

तंदुरुस्ती का प्रतीक मानते हैं आकर्षक रंगरूप

विशेषज्ञों का यह कहना है कि विकासवादी दृष्टिकोण के अनुसार आकर्षक दिखना इस बात का संकेत हो सकता है कि व्यक्ति काम के लिए उपयुक्त, तंदुरुस्त एवं बीमारियों से मुक्त सहभागी है। इसके अलावा पारंपरिक रूप से भी लोग आकर्षक व्यक्तियों को अधिक बुद्धिमान, विश्वसनीय तथा प्रतिभावान समझते हैं।

11 हजार से अधिक लोगों का किया गया अध्ययन

अध्ययन में अमेरिका के नेशनल लॉन्जिटूडनल स्टडी ऑफ एडोलसेंट से दीर्घकालिक अध्ययन के लिए बीस हजार लोगों के आंकड़े लिए गए। इनका किशोरावस्था से लेकर वयस्क उम्र तक परीक्षण किया गया। कुछ लोग अध्ययन के बीच में ही छूट गए। इसलिए नए अध्ययन के निष्कर्ष 11,583 लोगों के आंकड़ों के आधार पर निकाले गए हैं। इसमें सोशियो इकोनॉमिक फैक्टर भी शामिल हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें