अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*राष्ट्रीय जूनियर बालिका बैडमिंटन स्पर्धा में मेधावी नागर और बरुनी परशवाल फाइनल में* 

Share

देहली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) राष्ट्रीय जूनियर बालिका (19वर्ष) बैडमिंटन स्पर्धा में फरीदाबाद, हरियाणा की ही खिलाड़ी मेधावी नागर और बरुनी परशवाल के बीच बालिका एकल फाइनल होगा, लगातार दूसरी बार मेधावी नागर और बरुनी परशवाल एवं बैंगलुरु पूर्व की आशि दास और तान्या बिजोय के ही बीच युगल फाइनल हैं,

 इंदौर के देहली पब्लिक स्कूल, निपानिया में हो रही स्पर्धा में 19 वर्ष बालिका एकल के सेमीफाइनल में पहले क्रम की मेधावी नागर ने ग्रेटर फरीदाबाद की मनकीर्तन कौर को 21-10, 21-6 से और  दूसरे क्रम की बरुनी परशवाल ने बैंगलुरु पूर्व की तान्या बिजोय को 21-16 ,21-13 से हराया, बालिका युगल के सेमीफाइनल में गत विजेता, पहले क्रम की आशि दास और तान्या बिजोय ने  नाचाराम की मनस्विनी हर्षा पुत्तुबोयाना और सहर्षा कान्दिकत्ला को 21-6,21-5 से  हराया, मनस्विनी हर्षा और सहर्षा 13 साल आयु की ही हैं, गत उपविजेता, दूसरे क्रम की मेधावी नागर और बरुनी परशवाल ने ग्रेटर फरीदाबाद की अदविका सिंह और मनकीर्तन कौर को 21-9,21-11 से पराजित किया, 

क्वार्टर फाइनल में आशि दास और तान्या बिजोय बैंगलुरु उत्तर की साईं सहिेत्या और श्रेया कन्दि बिल्ला को 19-21,  21-19, 21-16 से हराया, मनस्विनी और सहर्षा ने रानीपुर, हरिद्वार की अदिति चौहान और स्नेहा धनगर को 21-11,21-10 से पराजित किया,बरुनी परशवाल और मेधावी नागर ने गुरुग्राम की अर्ना कम्बोज और नक्षत्रा पंत को 21-2,21-7 से एवं अदविका सिंह और मनकीर्तन कौर ने़ सूरत की आशवी निलय कान्तावाल और हेतवी ठक्कर को 21-9 ,21-9 से हराया, 

एकल के क्वार्टर फाइनल में मेधावी नागर ने बैंगलुरु दक्षिण की अवनि कुलकर्णी को 21-5,21-9 से और मनकीरत कौर ने गुरुगांव  की अर्ना कम्बोज को 21-14,21-10 से पराजित किया, अन्य क्वार्टर फाइनल में बरुनी परशवाल ने आशि दास को 21-14,22-20 से और तान्या बिजोय ने बैंगलुरु दक्षिण की साईं सहित्या को 21-13,21-15 से हराया, स्पर्धा सचिव  देहली पब्लिक स्कूल खेल प्रबंधक सुमीत रिछारिया ने बताया कि मेधावी नागर और बरुनी परशवाल में जो जीतेगा, वहीं स्पर्धा का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी होगा, स्पर्धा के मुकाबले योनेक्स फेदर शटलकाकस ए एस -2 से हो रहे हैं,यह स्पर्धा इंदौर में पहली बार हो रही हैं, इंदौर से देहली पब्लिक स्कूल निपानिया और राऊ के साथ ही नीलबड भोपाल की खिलाड़ी भी खेली, राष्ट्रीय बैडमिंटन रेफरी इंदौर के धर्मेश यशलहा मुख्य निर्णायक है

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें