अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

विदेशी रिटेल कंपनियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे लाखों छोटे कारोबारी, सुब्रमणियन, नीलेकणि, इंद्रा नूयी, सुनील मित्तल लेंगे हिस्सा

Share

देश में रिटेल सेक्टर के छोटे-मोटे लाखों कारोबारी गुरुवार को अमेजन डॉट कॉम जैसी बड़ी विदेशी रिटेल कंपनियों के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। विरोध के लिए यह खास दिन इसलिए चुना गया है क्योंकि गुरुवार से ही अमेजन का सेलर इवेंट शुरू हो रहा है। इसे 130 करोड़ से ज्यादा आबादी वाले देश के रिटेल मार्केट में बढ़ते तनाव का संकेत माना जा रहा है।

इस विरोध की गूंज दूर तक जाएगी क्योंकि अमेजन के वर्चुअल सेलर इवेंट में पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंद्रा नूयी, भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल, देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार के. सुब्रमणियन और इंफोसिस के सह-संस्थापक एवं चेयरमैन नंदन नीलेकणि जैसी बड़ी हस्तियां हिस्सा ले रही हैं।

छोटी-मोटी दुकानें चलाने वालों का आरोप है कि अमेजन की भारतीय यूनिट और वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट टेक्नोलॉजी और भारी-भरकम पूंजी के दम पर रिटेल सेक्टर में गैर-वाजिब तरीके से बिजनेस कर रही है।

हिस्सा ले रहे लाख से ज्यादा व्यापारी
गैर-लाभकारी संगठन पब्लिक रिस्पांस अगेंस्ट हेल्पलेस एंड एक्शन फॉर रिड्रेसल (प्रहार) के अभय राज मिश्रा ने कहा, असंभव इवेंट में पांच लाख से ज्यादा दुकानदार और स्मॉल ट्रेडर ग्रुप हिस्सा ले रहे हैं। इसका मकसद बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों की बदमाशी और पक्षपातपूर्ण रवैये से बर्बाद हो रहे रोजगार को बचाना है। यही नहीं, छोटे व्यापारियों, डिस्ट्रिब्यूटरों और उद्यमियों ने अलग-अलग कई अदालतों और प्रतिस्पर्धा आयोग में भी बड़ी विदेशी रिटेल कंपनियों के खिलाफ याचिकाएं दायर कर रखी हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें