अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*मंत्री प्रतिमा बागरी के सगे भाई की गांजा तस्करी केस में गिरफ्तारी*

Share

सतना. सतना जिले में राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के परिवार से जुड़ा मामला एक बार फिर सुर्खियों में है. पुलिस ने उनके सगे भाई अनिल बागरी को 46 किलो गांजे की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है. कार्रवाई रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र में टीआई संदीप चतुर्वेदी की टीम ने की. यह वही इलाका है जहां बीते दिनों संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस लगातार निगरानी बढ़ा चुकी है. लेकिन इस गिरफ्तारी को राजनीतिक हलचल का सबसे बड़ा कारण इसलिए माना जा रहा है क्योंकि दो दिन पहले यूपी के बांदा जिले में मंत्री प्रतिमा बागरी के बहनोई शैलेंद्र सिंह भी 10 किलो 400 ग्राम गांजा और हथियार के साथ पकड़े गए थे.मध्य प्रदेश के सतना जिले में राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के सगे भाई अनिल बागरी को पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है. दो दिन पहले यूपी के बांदा में मंत्री के बहनोई शैलेंद्र सिंह भी गांजा के साथ पकड़े गए थे. लगातार दूसरी कार्रवाई से राजनीतिक हलचल बढ़ गई है. पुलिस दोनों मामलों की कड़ी जांच कर रही है.

अब भाई की गिरफ्तारी से मामला और गंभीर हो गया है. विपक्ष इसे सीधे प्रदेश सरकार की “जीरो टॉलरेंस” नीति पर सवाल की तरह देख रहा है. प्रशासन फिलहाल दोनों मामलों को अलग-अलग बताते हुए उनकी जांच की बात कर रहा है. प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के बहनोई शैलेंद्र सिंह एक बार फिर विवादों में हैं. पहले नशीली दवा की बिक्री के मामले के बाद अब वे गांजा तस्करी में गिरफ्तार किए गए हैं.

यूपी के बांदा में मंत्री के बहनोई तस्‍करी करते गिरफ्तार, गांजा बरामद
जानकारी के अनुसार बांदा जिले की नरैनी कोतवाली पुलिस ने गांजा तस्करी करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में राज्यमंत्री के बहनोई शैलेंद्र सिंह उर्फ सेम्मू भी शामिल हैं. यह गिरफ्तारी उस समय और चर्चा में आई जब कुछ समय पहले बिरसिंहपुर पुलिस ने नशीली दवा की बिक्री के एक मामले में राज्यमंत्री के बहनोई के बहनोई को गिरफ्तार किया था. उस समय राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने सार्वजनिक रूप से इस रिश्ते से खुद को अलग बताते हुए कहा था कि अवैध कारोबार से जुड़े लोगों से उनका कोई नाता नहीं है.

फर्जी प्रमाण पत्र मामले में मंत्री खुद आरोपी, भाई-बहनोई गिरफ्तार, कांग्रेस बोली- निष्‍पक्ष जांच हो 
कांग्रेस प्रवक्ता जेपी धनोपिया ने कहा कि राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के भाई को गांजा तस्करी करते हुए गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है. भारतीय जनता पार्टी की सरकार में विधायक और मंत्री कई आरोपों में घिरे हुए हैं, जिनका पार्टी को असर नहीं होता. प्रतिमा बागरी का तो जाति प्रमाण पत्र का भी मामला सामने आया था. इनके ऊपर आरोप था कि उन्होंने फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर चुनाव लड़ा है. इस तरह की महिला को मंत्री बनाकर इस तरह के का कृत्य पार्टी ने किया है; बहुत शंर्मिदा करने वाला काम है. प्रतिभा बागरी का चरित्र सबको मालूम है, उनके बहनोई गांजा तस्करी के आरोप पर पकड़ा गया था और दो दिन बाद उनका भाई गांजा तस्करी के आरोप पर पकड़ा गया है. अगर और भी जांच की जाएगी तो और भी मामले सामने आएंगे. ऐसे लोगों को मंत्रिमंडल में रखने का कोई औचित्य नहीं है. इनको तुरंत मंत्रिमंडल से बाहर करना चाहिए. वाकई में शुचिता की राजनीति और सरकार चलाना है तो निष्पक्ष जांच होनी चाहिए जिससे मालूम पड़ सके कि क्या चल रहा है?

बिना भेदभाव के कार्रवाई, भाजपा प्रवक्‍ता बोले- कानून सबके लिए एक समान 
वहीं बीजेपी ने पलटवार करते हुए प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार नकारा राजनीति करती है. भारतीय जनता पार्टी की सरकार की कानून व्यवस्था और निष्पक्षता देखती है जहां किसी भी मामले में बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई होती हैं. कांग्रेस की सरकारों में तो अपराधीयों को बचाने की प्रवृत्ति होती थी. यही भारतीय जनता पार्टी की परंपरा है कानून सभी के लिए समान है,जो भी कार्रवाई होती है बिना किसी भेदभाव के न्याय संगत कार्रवाई हो रही है.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें