अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

‘अनुपमां’ के सेट पर बहू मदालसा को सरप्राइज देने पहुंचे मिथुन चक्रवर्ती

Share

मुंबई. टीवी का नंबर वन शो ‘अनुपमां’  में काफी लंबे समय से हिट चल रहा है. दर्शकों को इसकी कहानी खूब पसंद आ रही है, जिसके चलते ये शो हर बार TRP की रेस में सबसे आगे रहता है. शो में नया ट्विस्ट देख, दर्शकों में उत्सुकता बढ़ती रहती है. इस शो की तस्वीरें और वीडियोज लगातार सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. इसी कड़ी ‘अनुपमां’ (Anupamaa) के सेट से कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें घरवालों से मिलने मिथुन चक्रवर्ती  पहुंचे हैं.

हाल ही में, शो के स्टार कास्ट को सेट पर एक बड़ा सरप्राइज मिला. मदालसा शर्मा के ससुर और दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती रूपाली गांगुली-सुधांशु पांडे अभिनीत शो अनुपमा के सेट पर अचानक पहुंचे. उनको देखकर सब चौंक गए और खुशी जाहिर करते नजर आए. अनुपमा के प्रोडक्शन हाउस के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शो की टीम के साथ मिथुन चक्रवर्ती की एक तस्वीर शेयर की गई है. तस्वीर में मिथुन चक्रवर्ती सीरियल अनुपमा की पूरी कास्ट के साथ नजर आ रहे हैं. इस शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘#anupamaa सेट पर अचानक आने के लिए मिथुन चक्रवर्ती आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!’

anupamaa
शो के स्टार कास्ट को सेट पर एक बड़ा सरप्राइज मिला. फोटो साभार: @VIRALbHAYANI

हाल ही में अनुपमा के सेट से रूपाली गांगुली  और सुधांशु पांडे के बीच अनबन की अफवाहें चर्चा में रही थीं. बताया गया था कि कलाकार दो ग्रुप में बांट गए हैं. एक में रूपाली गांगुली, अल्पना बुच, आशीष मेहरोत्रा ​​और मुस्कान बामने हैं जबकि दूसरे में सुधांशु पांडे, अंघा भोंसले, मदालसा शर्मा और पारस कलनावत हैं. हालांकि, सुधांशु पांडे ने इन खबरों का खंडन किया था. सुधांशू ने बताया था, ‘इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है. हमने इसके बारे में कभी नहीं सुना है. पूरी कास्ट का कोल्ड वॉर या गुटबाजी में आना सही खबर नहीं है.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें