अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*बेटे की शादी में विधायक गोलू शुक्ला का डांस, पूर्व विधायक संजय शुक्ला भी खूब नाचे*

Share

शहर में आयोजित विधायक गोलू शुक्ला के बेटे अंजनेश की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. कार्यक्रम में विधायक गोलू शुक्ला और उनकी पत्नी ने गीत “आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे” पर थिरककर सभी का ध्यान खींचा. इसके बाद पूर्व विधायक संजय शुक्ला, बीजेपी नेता जीतू जिराती और इंदौर नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा के डांस वीडियो भी सामने आए. एमआईसी मेंबर मनीष शर्मा के डांस मूव्स का वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है.

 पूर्व विधायक संजय शुक्ला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पूर्व विधायक बेहद ही अतरंगी अंदाज में अपने भतीजे अंजनेश शुक्ला के साथ नाचते हुए नजर आ रहे है। यह वीडियो अंजनेश की शादी की तैयारियां के बीच का बताया जा रहा है।

चाचा-भतीजे की जुगलबंदी
वायरल वीडियो में चाचा संजय शुक्ला और भतीजे अंजनेश शुक्ला की जुगलबंदी ने लोगों का दिल जीत लिया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पूर्व विधायक अपने भतीजे की शादी के लिए कितने उत्साहित है। इस वीडियो पर लोग कमेंट्स कर संजय शुक्ला के डांस की तारीफ कर रहे है। vikramkumar नाम के एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है कि “विधायक जी ने क्या डांस करें बहुत बढ़िया”

अंजनेश की शादी
कुछ दिनों बाद ही इंदौर विधानसभा तीन से विधायक गोलू शुक्ला के बेटे अंजनेश शुक्ला की शादी होनी है। यह डांस वीडियो उसकी ही शादी की तैयारियों का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, गोलू शुक्ल अपने बेटे की शाही शादी इंदौर में ही करने वाले है। इस शादी में कई बड़े राजनेताओं के आने के भी कयास लगाए जा रहे है।

शुक्ला परिवार
पूर्व विधायक संजय शुक्ला के पिता जी स्वर्गीय विष्णु प्रसाद शुक्ला के समय से ही इंदौर की राजनीती में शुक्ला परिवार का दखल रहा है। पिछली सरकार में संजय शुक्ला इंदौर-1 विधानसभा से विधायक थे और इस सरकार में गोलू शुक्ला इंदौर – 3 विधानसभा से विधायक है। गोलू शुक्ला शुरुआत से ही भाजपा में है, संजय पहले कांग्रेस में थे हालांकि अब वो भी बीजेपी में आ गए है।

Ramswaroop Mantri

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें