दिल्ली के इंडिया गेट पर कोलकाताकी एक मॉडल का सफेद तौलिया में डांस करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मॉडल सन्नति मित्रा ने तौलिया में ठुमके लगाने का वीडियो खुद शेयर कर इंस्टाग्राम यूजर्स को चौंका दिया। सन्नति मिस कोलकाता प्रतियोगिता की 2017 की विजेता होने का दावा करती हैं। इससे पहले भी उनके वीडियो वायरल होते रहे हैं। वह एक दुर्गा पूजा पंडाल में टॉप पहने दो अन्य महिलाओं के साथ एक विवादास्पद तस्वीर में नजर आईं थीं।
सन्नति मित्रा दुर्गा पूजा पंडाल में अपने पहनावे के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गई थीं। लोगों ने धार्मिक आयोजन में उनके कृत्य को गलत माना था। अब उनके नए वीडियो ने लोगों को एकबार फिर चौंका दिया है। वह फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के एक गाने पर लिप-सिंक करते हुए सफेद तौलिया और चप्पल में इंडिया गेट के सामने नाचती नजर आ रही हैं। उनके इस डांस से भीड़ (जिसमें बच्चे भी शामिल हैं) को हैरान होते देखा जा सकता है।





