अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

 गलतफहमी के शिकार हो मोदी जी———    

Share

         प्रो.   राजकुमार जैन

अभी-अभी खबर मिली है  न्यूज क्लिक से जुड़े कलमकार और अखबारनवीश अभिसार शर्मा, उर्मिलेश के घर पर पुलिस के छापे पड़ने की। 

खबरें देने वाले सारे जरिए पर हुकूमत ने क्या तो अपने पिट्ठू धन पशुओं की मार्फत या सरकारी माध्यमों से एक तरफा भोंपू बजाने का अभियान चला रखा है। और जो इनके जाल बट्टे में  हरतरह की कोशिशें के बावजूद नहीं आकर जनता को हकीकत से रूबरू करा रहे हैं, उनकी आवाज को दबाने के लिए  हर हथकंडा अख्तियार कर रखा है। उसी की ताजा मिसाल सुबह की यह खबर है।

 हमें फख्र है इन लड़ाकू पत्रकारों पर। रवीश कुमार, पुण्य प्रसून बाजपेई,  अभिसार शर्मा पर गाज गिरा कर  इसकी शुरुआत की गई थी, उसी  कड़ी का यह विस्तार है ।मगर ‌तवारीख गवाह है, कि जालिम कितना भी ताकतवर हो, फिर भी उसकी शिकस्त लाजिम है।

 हम अपने इन जांबाज लड़ाकूओं के साथ हैं। इतिहास में यह सब भी  दर्ज हो रहा है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें