अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

मोदी, महाकाल औऱ मसीहाई मार्केटिंग

Share

अपूर्व भारद्वाज 

आप मोदी जी की लाख बुराई कर ले लेकिन उनकी एक बात का मैं कायल हूँ वो हर बात को एक इवेंट बना देते है हर चीज की गजब मार्केटिंग करते है खुद की ब्रांड इमेज के लिए इतना सचेत राजनेता पूरे विश्व मे शायद ही होगा उनकी ब्राण्ड इक्विटी इतनी हाई है कि वो अपने ब्रांड को दिन में खुद मोदी मोदी बोलकर  दस बार हेमर करते है और उसमें उनके समर्थक और विरोधी बराबर से अपना योगदान देते है 

मोदी ऐसा मायाजाल रचते है की सारे कैमरे उन्ही पर फोकस रहते है उनसे बड़ा ब्रांड गुरु शायद ही आज विज्ञापन जगत में होगा लेकिन ब्राण्ड लॉयल्टी और इंट्रीगिटी दो अलग अलग चीज है अगर मोदी इसकी उपेक्षा करेंगे तो अपनी बरसो पुरानी मेहनत पर पानी फेर सकते है

मिसाल के तौर पर महाकाल मंदिर के इवेंट को ही ले लीजिए मोदी जी के कारण आज देशभर में धार्मिक पर्यटन ब्रान्ड बन गया  है उन्होंने इसे आंदोलन बना दिया है और ब्रान्ड अम्बेसडर के रूप में मोदी ने राममंदिर, विश्वनाथ मंदिर से लेकर महाकाल मंदिर  तक मिसाल भी पेश की है

मोदी कभी अयोध्या में राम दूतबन जाते  है कभी बनारस के शिवपुत्र हो जाते है कभी उज्जैन में स्वयं महाकाल के लाल हो जाते है लेकिन संस्कृत में एक कहावत है अति सर्वत्र वर्जयते अर्थात किसी बात की अति हमेशा बुरी होती है मोदी आज वहीँ गलती कर रहे है  शायद  उन्हें किसी ने मसीहाई ब्रांड हेमरिंग की गलत व्याख्या उन्हें पढ़ा दी है खुद को लार्जर देंन लाइफ बनाने के चक्कर मे वो स्मॉलर देन अदर होते जा रहे है 

मोदी को ब्रान्ड इंट्रीगिटी बनानी है तो लाल बहादुर शास्त्री से सीखना चाहिए जिन्होंने युद्ध के समय अन्न संकट में खुद एक समय खाकर देखा फिर परिवार को एक समय खाना खिलाया तब जाकर उन्होंने पूरे देश के लिए एक समय का अन्न त्यागने की अपील की थी यह बात बहुत दिन बाद सार्वजिनक हुई थी और उसके बाद शास्त्री जी जो ब्रान्ड इंट्रीगिटी बनी थी वो आज तक कायम है हर जगह  मीडिया,मार्केटिंग और सेल्फ ब्रांडिग से मोदी रिलायंस जैसा बड़ा ब्रांड तो बन सकते है लेकिन टाटा जैसा विश्ववास शायद ही हासिल कर पाए मैं ज्यादा लिखा हूँ आप उससे ज्यादा समझना 🙏🙏🙏

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें