अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

घर वापस लौटी मोनालिसा,बदला अंदाज

Share

ट्रेडिशनल लुक में नजर आने वाली मोनालिसा अब वेस्टर्न लुक में दिखाई दीं

महाकुंभ 2025 से चर्चित हुईं मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वह अपने नए लुक को लेकर इंटरनेट पर छाई हुई हैं। सनोज मिश्रा पर रेप केस के बाद घर वापस लौटी मोनालिसा नए लुक में नजर आई, हमेशा ट्रेडिशनल लुक में नजर आने वाली मोनालिसा अब वेस्टर्न लुक में दिखाई दीं, जिससे फैंस बेहद उत्साहित हैं। इस बार मोनालिसा ने जींस, पिंक टी-शर्ट और ब्लैक जैकेट के साथ स्टाइलिश ब्लैक सनग्लासेस पहने हुए तस्वीरें शेयर की हैं। उनका यह बदला हुआ अंदाज उनके चाहने वालों को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं और फैंस उन्हें लगातार सराह रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर मचा धमाल, फैंस कर रहे कमेंट्स

मोनालिसा की नई तस्वीरें सामने आते ही उनके फैंस ने उन पर प्यार बरसाना शुरू कर दिया। कई लोगों ने उन्हें ‘हीरोइन मटेरियल’ कहा, तो कुछ ने उनकी तुलना बॉलीवुड सितारों से कर दी। उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं। हालांकि, ये तस्वीरें कब की हैं, इस पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

‘द मणिपुर डायरीज’ से कर रही हैं डेब्यू

मोनालिसा अब अपने पहले बड़े प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं। डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उन्हें अपनी आगामी फिल्म ‘द मणिपुर डायरीज’ में कास्ट किया है। इस फिल्म में उनका अहम रोल होगा, जिससे उनके करियर को नई उड़ान मिल सकती है। इस फिल्म की घोषणा के बाद उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई है।

डायरेक्टर सनोज मिश्रा की गिरफ्तारी बनी चर्चा का विषय

जहां एक ओर मोनालिसा अपने नए लुक से सबका ध्यान खींच रही हैं, वहीं दूसरी ओर उनके लॉन्चिंग डायरेक्टर सनोज मिश्रा कानूनी संकट में फंस चुके हैं। पुलिस ने उन्हें गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ एक महिला ने बलात्कार, मारपीट, जबरन गर्भपात और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले ने फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है।

इंडस्ट्री की प्रतिक्रिया, मोनालिसा की चुप्पी

सनोज मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद इंडस्ट्री में कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग इसे इंडस्ट्री के लिए बड़ा झटका मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे न्याय की जीत बता रहे हैं। हालांकि, इस पूरे विवाद पर मोनालिसा ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

 

ramswaroop mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें