प्रयागराज में कुंभ से चर्चा में आई मोनालिसा ने एक्टर और मॉडल फरमान खान से केरल के अरुमानूर मंदिर में शादी कर ली. इसको लेकर मामला काफी गर्मा गया है. कई लोगों की तरफ से इसे लव जिहाद का नाम भी दिया गया है. बताया जा रहा है कि उनके परिवार वाले इसके लिए राजी नहीं थे. अब इस पर मोनालिसा के बड़े पापा विजय भोंसले और बड़ी मम्मी ऐशामालिनी के साथ न्यूज 18 की टीम ने खास बातचीत की है. उन्होंने कहा कि अगर मोनालिसा फरमान के साथ घर आएंगी, तो वह उसे नहीं अपनाएंगे.महाकुंभ में माला और फूल बेचने से वायरल हुई मोनालिसा भोंसले अपनी शादी को लेकर एक बार फिर से चर्चा में हैं. बताया गया है कि उनके पिता केरल के लिए रवाना हो चुके हैं और इस दौरान उनके बड़े पापा विजय भोंसले और बड़ी मम्मी ऐशामालिनी से बात की है.
मोनालिसा के बड़े पापा विजय भोंसले ने कही ये बात
मोनालिसा के बड़े पापा विजय भोंसले ने कहा कि मोनालिसा भोली है और उसको जाल में फंसाया गया है. उसको वापस लाने में सरकार मदद करे, तो अच्छा है. परिवार दुःखी है, परिजन रो रहे हैं. दिल नाराज है. हमारे परिवार में ऐसा पहली बार हुआ है. हमारे साथ धोखा हुआ है.
फरमान के लिए मोनालिसा के बड़े पापा ने दिखाया गुस्सा
फरमान के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि वह वह एक बार उज्जैन कैमरा लेकर आया था और बोला कि यहां आपका करियर खत्म हो जाएगा. हमारे साथ चलो. हम आपको एक्टिंग सिखाएंगे. हम अगर कोई दबाव उस पर डालते तो महेश्वर या उज्जैन की पुलिस को बताती. हमने मोनालिसा पर कोई दबाव नहीं डाला है.
दोनों के साथ आने पर अपनाने की बात से किया इनकार
उन्होंने बताया कि अभी तक हमने पुलिस में कोई शिकायत नहीं की है. जब परिवार जमा होगा, तो हम बताएंगे. हमारी मांग है कि हमारी लड़की वापस आ जाए, तो अच्छा रहेगा. धोखा, तो इन्होंने किया है. इसको फुसलाकर कहा कि हम आपको एक्टिंग सिखाएंगे. गाना बनाएंगे. आपको कहां से कहां पहुंचा देंगे. मोनालिसा और फरमान साथ में आएंगे, तो हम अपनाएंगे नहीं. वहीं अगर मोनालिसा अकेली आएगी, तो उसे अपनाएंगे.
ऐशामालिनी ने कहा कि अगर अब वह मेरे से कभी बात करेगी, तो मैं उसे कहूंगी कि बेटा ऐसा तो कभी नहीं हुआ. आपको बहला फुसलाकर ले गए हैं. सरकार जो भी निर्णय लेगी. उसमें हम राजी हैं.






Add comment