मध्यप्रदेश के 11 जिलों में ‘अतिभारी बारिश’ का अनुमान
रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के त्योहारी मौसम में देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने ताजा अपडेट जारी करते हुए बताया कि 9 अगस्त को रक्षाबंधन और 16-17 अगस्त को जन्माष्टमी के दौरान दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, और अन्य उत्तरी राज्यों में बारिश की संभावना है।
मध्य प्रदेश में कई दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई थी, लेकिन अब फिर से मानसून की रफ्तार ने तेजी पकड़ ली है। सतना जिले में गुरुवार की रात को बूंदाबादी हुई। जिसके बाद शुक्रवार की सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। साथ ही घने बादलों के कारण सुबह से ही अंधेरा छाया हुआ है। मौसम विभाग की ओर से 11 जिलों अतिभारी बारिश का अनुमान जताया गया है।
इन 11 जिलों में अतिभारी बारिश का अनुमान
मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार रीवा जिले में अतिभारी बारिश के गरज-चमक की संभावना है। वहीं, मऊगंज, सतना, मैहर, पन्ना, कटनी, जबलपुर, सागर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ जिलों में अतिभारी बारिश का अनुमान है।
रक्षाबंधन पर दिल्ली में बारिश का अनुमान
IMD के अनुसार, रक्षाबंधन के दिन (9 अगस्त) दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान तापमान में 4 डिग्री तक की कमी देखी जा सकती है, जिससे दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिलेगी। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
जन्माष्टमी (16-17 अगस्त) के आसपास दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। IMD ने 10 से 13 अगस्त तक दिल्ली, हरियाणा, और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बादल छाए रहने और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
उत्तर भारत में मौसम का हाल
मौसम विभाग के मुताबिक, एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और मानसूनी हवाओं के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। राजस्थान, हरियाणा, और पंजाब के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी का अनुमान है।
मुंबई और अन्य क्षेत्रों का हाल
मुंबई में भी रक्षाबंधन के आसपास बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि 9 अगस्त को मुंबई में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, साथ ही 80-90% नमी के कारण उमस भरा मौसम रहेगा।
सावधानी बरतने की सलाह
IMD ने लोगों से बारिश के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां जलभराव और यातायात की समस्याएं हो सकती हैं। त्योहारों के दौरान यात्रा करने वालों को मौसम अपडेट्स पर नजर रखने और बारिश से बचाव के उपाय करने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून ट्रफ लाइन हिमालय की तराई असम से अमृतसर का विस्तृत है। साथ ही बंगाल की खाड़ी में चक्रवात और कम दवाब बना हुआ है। जिसके कारण शुक्रवार को भारी बारिश होने की संभवना है। बघेलखंड और बुंदेलखंड के कई इलाकों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है।
इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना
निवाड़ी, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, अनुपपुर, शहडोल, दतिया, शिवपुरी, भिंड, मुरैना, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, हरदा, खंडवा, खरगोन, देवास, बड़वानी, बुरहानपुर, अशोकनगर, अलीराजपुर, धार में हल्की बारिश का अनुमान है।
सतना-रीवा में नदियों जलस्तर तेजी से बढ़ा
लगातार हो रही बारिश के कारण चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि, अभी जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है। मगर शुक्रवार को तेज बारिश हुई तो मंदाकिनी उफान पर आ सकती है। इधर, रीवा जिले में गुरुवार रात से लगातार हो रही बारिश के कारण टमस और बेलन नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नदी के आसपास के क्षेत्रों में प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी किया गया है।





