नई दिल्ली
मानसून एक हफ्ते की देरी से केरल पहुंच गया है। राज्य के 95 फीसदी इलाके में बारिश हो रही है। कुछ घंटों में मानसून कर्नाटक और तमिलनाडु पहुंच जाएगा। मौसम विभाग (IMD) के सीनियर साइंटिस्ट आरके जेनामणि ने बताया कि हवा की स्पीड और हालात सही रहे तो यह बहुत तेजी से दक्षिण से उत्तर की तरफ बढ़ेगा। अगले हफ्ते तक उत्तर भारत पहुंच जाएगा। आमतौर पर केरल में 1 जून तक मानसून आ जाता है।
IMD ने पहले 4 जून को मानसून के केरल पहुंचने की बात कही थी, लेकिन अरब सागर में उठे बिपरजॉय तूफान ने इसका रास्ता रोक लिया था। बिपरजॉय अब पाकिस्तान की ओर बढ़ गया है, जिससे केरल पहुंचने के लिए मानसून का रास्ता साफ हो गया।
केरल के कोच्चि गुरुवार को तेज बारिश के बाद यहां के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।।

यह तस्वीर केरल के तिरुवनंतपुरम की है। यहां भी तेज बारिश हुई।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मानसून का मैप जारी किया

अब राज्यों के हाल…
मध्य प्रदेश: कहीं बारिश तो कहीं गर्मी, चक्रवात की वजह से मानसून की एंट्री लेट हुई
मध्यप्रदेश में इन दिनों कहीं तेज बारिश हो रही है, तो कहीं भीषण गर्मी पड़ रही है। गुरुवार को भी मौसम ऐसा ही रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अरब सागर में चक्रवात बनने से प्रदेश में नमी तो आ रही है, लेकिन उसका असर कम है। खासकर दमोह, खजुराहो, छतरपुर समेत कई इलाकों में गर्मी का असर बढ़ा है। पूरी खबर पढ़ें…
राजस्थान: 8 दिन देरी से आएगा मानसून, बारिश-अंधड़ के बाद गर्मी और उमस का दौर शुरू

यह तस्वीर राजस्थान के बाड़मेर की है। यहां बारिश के बाद उमस हुई।
राजस्थान में आंधी-बारिश का दौर हल्का पड़ने के साथ अब गर्मी तेज होने लगी है। राज्य के कई शहरों में दिन का पारा अब 40 डिग्री या इससे ऊपर चला गया है। कुछ जिलों में तेज धूप के साथ उमस भी परेशान करने लगी है। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ है।
छत्तीसगढ़: राज्य में हीट वेव की चेतावनी, अगले दो दिनों तक राहत की उम्मीद नहीं

छत्तीसगढ़ में लोग इस समय बढ़ते तापमान और झुलसाने वाली गर्मी के साथ लू के थपेड़ों से बेहाल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक राहत की कोई उम्मीद भी नहीं है। गर्मी का सबसे ज्यादा असर प्रदेश के मध्य क्षेत्र में देखा जा रहा है। सबसे ज्यादा तापमान जांजगीर जिले का रहा यहां 45.3 डिग्री टेम्परेचर रिकॉर्ड किया गया।





