अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:रेखा गुप्ता आज लेंगी दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ…राहुल रहेंगे रायबरेली के दौरे पर

Share
these leaders congratulated rekha gupta

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से पार्टी विधायक दल की नेता चुने जाने के बाद उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया।

 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से पार्टी विधायक दल की नेता चुने जाने के बाद उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया। दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनीं गुप्ता बृहस्पतिवार दोपहर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी।

PunjabKesari

उधर,  नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली के सांसद राहुल गांधी गुरुवार से अपने संसदीय क्षेत्र का दो दिवसीय दौरे करेंगे और कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इस दौरान वह दलित छात्रों से चर्चा करेंगे और राणा बेनी माधव की प्रतिमा अनावरण समेत कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

आज उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अपना नौवां बजट पेश करेगी
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार आज अपना नौवां बजट पेश करेगी। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बजट को विधानसभा के पटल पर रखेंगे। एक अनुमान के मुताबिक इस बार का बजट आठ लाख करोड़ का हो सकता है। इस बार बजट में लोक-लुभावन घोषणाएं हो सकती हैं। इस बजट में विकास के योगी मॉडल की छाप दिखेगी।

दिल्ली में गांधी परिवार से मिलकर सुलतानपुर के मोची रामचेत गदगद 
उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के रहने वाले चर्चित मोची रामचेत दिल्ली में गांधी परिवार से भेंट करके बहुत खुश हैं। पेशे से मोची रामचेत ने सुलतानपुर लौटने के बाद बताया,‘‘मैं राहुल गांधी से मिलने के लिए चार महीने से समय मांग रहा था। उन्होंने मिलने के लिए मुझे 13 फरवरी का समय दिया। मैं कुछ लोगों के साथ 12 फरवरी को सुलतानपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुआ। राहुल जी ने हम सभी लोगों के ठहरने और खाने आदि की व्यवस्था होटल में कर रखी थी।” 

दिल्ली के सीएम शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे चंद्रबाबू नायडू
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू बृहस्पतिवार को होने वाले दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बुधवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के अलावा मुख्यमंत्री के कई केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात करने की संभावना है। 

भारत में जल्द आ रही कैंसर वैक्सीन, सरकार ने दिया बड़ा अपडे
कैंसर एक ऐसी बीमारी है, जो दुनियाभर में तेजी से बढ़ रही है। खासकर महिलाओं में यह बीमारी अधिक देखी जा रही है। इस बीमारी के कारण लाखों लोग अपनी जान गंवा रहे हैं, लेकिन हाल ही में इस समस्या से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने घोषणा की है कि महिलाओं में होने वाले कैंसर से बचाव के लिए एक वैक्सीन अगले पांच से छह महीनों में उपलब्ध हो जाएगी। यह वैक्सीनेशन खासकर 9 से 16 साल की लड़कियों के लिए किया जाएगा। महिलाओं में होने वाले कैंसर के लिए एक वैक्सीन पांच से छह महीनों में उपलब्ध होगी।

20, 23, 24 फरवरी को 13 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी 
 बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे चक्रवाती तूफान के प्रभाव से देश के कई राज्यों में मौसम का रुख बदलने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, इस तूफान के कारण पूर्वोत्तर भारत समेत 13 राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। अगले सात दिनों तक देश के कई हिस्सों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बर्फबारी का सिलसिला जारी रह सकता है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी समेत कई नेताओं ने दिल्ली की मुख्यमंत्री चुने जाने पर रेखा गुप्ता को बधाई दी

 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी समेत कई नेताओं ने दिल्ली की मुख्यमंत्री चुने जाने पर रेखा गुप्ता को बुधवार को बधाई दी। रक्षा मंत्री ने गुप्ता को शुभकामनाएं दीं और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में दिल्ली ‘विकसित भारत’ की विकसित राजधानी बनेगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से पार्टी विधायक दल की नेता चुने जाने के बाद उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया। दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनीं गुप्ता बृहस्पतिवार दोपहर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। 

रक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘दिल्ली में रेखा गुप्ता को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। ऐसा मेरा पक्का विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में और उनके प्रयासों से दिल्ली विकसित भारत की विकसित राजधानी बनेगी।” 

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बधाई देते हुए कहा कि ‘‘हरियाणा की बेटी” रेखा गुप्ता को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुने जाने पर बधाई। 

सैनी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा विधायक दल की नेता चुने जाने पर हरियाणा की बेटी रेखा गुप्ता को हार्दिक बधाई देता हूं।” उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली की प्रगति का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। विकास की नई ऊंचाइयों के साथ दिल्ली विकसित बनने की ओर अग्रसर होगी और मां यमुना दिल्ली शहर की पहचान बनेगी। मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी के मार्गदर्शन और आपके नेतृत्व में दिल्ली की विकास यात्रा को नई ऊर्जा और गति मिलेगी एवं भाजपा सरकार दिल्ली को एक आधुनिक शहर बनाएगी।” हरियाणा में जींद के जुलाना क्षेत्र का नंदगढ़ गांव रेखा गुप्ता का पुश्तैनी गांव है। 

वहीं, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रेखा गुप्ता को राजधानी का नया मुख्यमंत्री चुने जाने पर बुधवार को बधाई दी और उम्मीद जताई कि वह चुनाव प्रचार के दौरान किए गए सभी वादों को पूरा करेंगी। 

आतिशी ने उम्मीद जताई कि भावी मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा द्वारा किए गए वादों को पूरा करेंगी। उन्होंने कहा, ‘‘मैं नई मुख्यमंत्री से कहना चाहती हूं कि दिल्ली के विकास के लिए आप हमेशा उनके साथ खड़ी रहेंगी। यह अच्छी खबर है कि एक महिला राज्य का नेतृत्व करने जा रही है। वर्तमान में पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को छोड़कर कोई भी महिला मुख्यमंत्री नहीं है। मुझे यह भी उम्मीद है कि रेखा गुप्ता जल्द ही महिलाओं को 2,500 रुपये देने के भाजपा के वादे को पूरा करेंगी।” 

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

Follow us

Don't be shy, get in touch. We love meeting interesting people and making new friends.

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें