अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

MP के मंत्री सारंग बोले- नेहरू परिवार ने हमेशा ऐशोआराम की राजनीति की, उनकी सिगरेट के लिए भोपाल से इंदौर भेजा गया था सरकारी विमान

Share

भोपाल

मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का नाम लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नेहरू की पसंदीदा सिगरेट ‘555’ लेने के लिए सरकारी विमान भोपाल से इंदौर भेजा गया था। उन्होंने इसके लिए सोशल मीडिया पर राजभवन के एक नोट के हवाला दिया। उन्होंने कहा कि नेहरू परिवार ने देश में सिर्फ ऐशोआराम की ही राजनीति की है।

सारंग ने बुधवार को कहा कि अब तक ना तो किसी कांग्रेसी नेता और ना ही नेहरू परिवार की तरफ से इस मामले में कोई बयान आया है। उन्हें इसका जवाब देना चाहिए और जनता से माफी मांगनी चाहिए।

तत्कालीन राज्यपाल के एडिट नोट का हवाला दिया
सारंग ने बुधवार को कहा कि अभी तक हमने सुना था कि नेहरू जी के कपड़े धुलने के लिए इंग्लैड ओर पेरिस भेजे जाते थे। अब राजभवन के दस्तावेज से पता चला है कि उनकी सिगरेट लाने के लिए सरकारी विमान का भी इस्तेमाल किया गया था।

नेहरू परिवार ने सांप्रदायिकता और साम्राज्यवाद फैलाया
सारंग ने कहा केवल गांधी की टोपी पहनने से गांधी के विचार नहीं आते। गांधी के विचार को लेकर राजनीति करने वाले नेहरू परिवार ने गांधी का सरनेम चुराया। नेहरू परिवार ने देश को चूस लिया है। इस देश में साम्प्रदायिकता और साम्राज्यवाद फैलाने का काम किया है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें