अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

नीतीश कुमार को मुकेश सहनी की धमकी , ‘चार सीट वाला पावर खींचेगा तो सरकार गिर जाएगी

Share

मिर्जापुर
विकासशील इंसान पार्टी और बिहार सरकार में मंत्री मुकेश सहनी ने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में शनिवार को एक जनसभा को संबोधित किया। इस जनसभा से मुकेश सहनी ने एक तरह से बिहार के सीएम नीतीश कुमार को धमकी दे डाली। मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार में 4 सीट वाला अगर अपना पावर खींच लेगा तो सरकार गिर जाएगी। इतनी ही नहीं, मुकेश सहनी ने यह भी कहा कि आने वाले 2025 के चुनाव के बाद निषाद का बेटा बिहार में मुख्यमंत्री बनेगा। मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने मिर्जापुर में जन चेतना रैली का आयोजन किया था।

यूपी से नीतीश को धमकी
मुकेश सहनी की रैली तो उत्तर प्रदेश में थी, लेकिन उन्होंने यहीं से बिहार को साधने की भी कोशिश की। उन्होंने कहा कि सिर्फ बिहार से लड़ाई लड़कर दिल्ली नहीं पहुंचा जा सकता है, इसलिए आने वाले समय में 5 राज्यों में तैयारी करने जा रहे हैं। मुकेश सहनी इतने पर ही नहीं रुके, उन्होंने यूपी से बिहार के सीएम नीतीश कुमार को एक तरह से धमका दिया। मुकेश सहनी ने कहा, ‘हमारी पार्टी ने समर्थन दिया तो बिहार में मुख्यमंत्री बना। बिहार में 4 सीट वाला अपना पावर खींच लेगा तो सरकार गिर जाएगा। 2025 में निषाद का बेटा बिहार का सीएम बनेगा।’

Mukesh-Sahni-2

‘यूपी ने निषाद चाह ले तो खेला कर देगा’
VIP के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने कहा, ‘जो लोग निषाद समाज के वोट को जागीर समझते थे उन्हें अब पता चल जाएगा।’ बीजेपी के साथ गठबंधन को लेकर मुकेश सहनी ने कहा कि नेताओं से मुलाकात होती है, हमारा तो एक ही मानना है कि उत्तर प्रदेश में हम चुनाव लड़ना चाहते हैं वह उनके लिए अच्छा संदेश नहीं है, वह नहीं चाहेंगे कि हम बिहार से आकर उत्तर प्रदेश में इतना बड़ा खेला कर दें बंगाल की तरह। यूपी में निषाद चाह ले तो खेला कर देगा, खेला से अगर बचना है तो निषाद को आरक्षण कर दें।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें