अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

मुख्तार अंसारी को 10 साल की सजा:चुनाव हराने वाले बीजेपी नेता पर एके-47 से 400 गोलियां मारी गई थीं

Share

माफिया अतीक अहमद का चैप्टर अभी बंद भी नहीं हुआ था कि मुख्तार अंसारी का नया अध्याय खुल चुका है। शनिवार को गाजीपुर की MP/MLA कोर्ट ने मुख्तार को 10 साल की सजा सुनाई है।गाजीपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने शनिवार को गैंगस्टर एक्ट के मामले में मऊ के पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को सजा सुनाई है. कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए दस साल की सजा सुनाई और पांच लाख रूपए का जुर्माना भी लगाया है. ये मामला बीजेपी के पूर्व विधायक कृष्णानंद राय की हत्या से जुड़ा हुआ है. इस केस में बीएसपी के वर्तमान सांसद और मुख्तार अंसारी के भाई पर भी गैंगस्टर एक्ट लगा हुआ है. हालांकि खबर लिखे जाने तक कोर्ट ने सांसद पर अपना फैसला सुरक्षित रखा है.

गैंगेस्टर एक्ट का ये मामला 2007 में बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के दो साल बाद दर्ज किया गया था। यह केस राय की हत्या के बाद हुई आगजनी, बवाल और कारोबारी नंद किशोर रुंगटा के अपहरण-हत्या को आधार बनाते हुए पुलिस ने मुख्तार और अफजाल पर दर्ज किया था। अफजाल को भी 4 साल की कैद की सजा सुनाई गई है।

एक वक्त था जब 786 नंबर वाली खुली जीप पर सवार मुख्तार जिस सड़क से गुजरता था, लोग रास्ता बदल लेते थे। एक वक्त था जब योगी आदित्यनाथ पर हमले में मुख्तार का नाम आया था। एक वक्त था जब AK-47 से BJP विधायक पर करीब 400 राउंड गोलियां चलवाने के आरोप लगे।

ये है मामला
मुख्तार अंसारी के खिलाफ ये मामले बीजेपी के दिवंगत विधायक कृष्णानंद राय और नंदकिशोर गुप्ता की हत्या के मामले में दर्ज किया गया था. मुख्तार और अफसाज अंसारी के खिलाफ केस 2007 में मुहम्मदाबाद थाने में दर्ज किया गया था. इस केस की सुनावाई के दौरान मुख्तार अंसारी वीडियो कॉफ्रेंसिंग की जरिए बांदा जेल से जुड़े थे. 2005 में मुहम्मदाबाद स्थित बसनिया चट्टी के पास कृष्णानंद राय की हत्या कर दी गई थी.

कृष्णानंद राय के साथ ही सात लोगों की हत्या की गई थी. अभी मुख्तार अंसारी यूपी स्थित बांदा जेल में बंद हैं. हालांकि बीते 15 अप्रैल को ही इस मामले में कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा था. लेकिन शनिवार को कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया. फैसला सुनाए जाने से पहले गाजीपुर में आदलत के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. कोर्ट के बाहर भारी सख्या में सुरक्षा कर्मी तैनात थे. बता दें कि मुख्तार अंसारी मऊ विधानसभा सीट से कई बार विधायक रह चुका है.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें