अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

मुनव्वर राणा वेंटीलेटर पर

Share

मशहूर शायर मुनव्वर राना को गंभीर हालत में मंगलवार को एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया। वे कुछ समय से गंभीर समस्याओं से पीड़ित हैं। दो दिन पहले उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर पीजीआई के नेफ्रोलॉजी विभाग में शिफ्ट कराया गया।

नेफ्रोलॉजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. नारायण प्रसाद ने बताया कि मुनव्वर राना किडनी के रोग से पीड़ित हैं। उनकी डायलिसिस होती रहती है। उन्हें दिल और फेफड़े से संबंधित समस्याएं हैं। इसके अलावा सीओपीडी से भी पीड़ित हैं। मौसम बिगड़ने पर उनकी तकलीफ बढ़ जाती है। इससे भी उनकी स्थिति थोड़ी गंभीर है। फिलहाल उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। डॉक्टरों की टीम उन पर नजर रखे है। उनकी बेटी ने इस बारे में जानकारी दी। बेटी सुमैय्या राणा ने लोगों से उनके पिता के लिए दुआ करने की गुजारिश की है। मालूम हो कि मुनव्वर राणा अपनी शायरियों की वजह से देश-दुनिया में मशहूर हैं। 

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें