अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

पन्ना का नायब तहसीलदार बना स्टेट टॉपर, सरपंच की बेटी पहले प्रयास में बनी DSP

Share

ध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में पन्ना के अजीत मिश्रा ने टॉप किया है। अजीत मिश्रा वर्तमान में मैहर में नायब तहसीलदार के पद पर पदस्थ हैं और हाल ही में एक महीने की ट्रेनिंग के लिए ग्वालियर गए हैं।

पन्ना के अजीत मिश्रा बने टॉपर
राज्य सेवा परीक्षा 2023 में टॉप करने वाले अजीत मिश्रा की तीन से चार महीने पहले ही मैहर में पोस्टिंग हुई थी। वे वहां कलेक्टर कार्यालय में अपनी सेवाएं दे रहे थे। ट्रेनिंग के लिए ग्वालियर जाने से पहले तक वे मैहर में ही कार्यरत थे।

229 में से 197 पदों पर हुआ चयन
एमपीपीएससी के ओएसडी डॉ. आर पंचभाई ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सेवा परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा कुल 229 पदों के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें से 197 पदों पर उम्मीदवारों का चयन हुआ है। भूतपूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित 7 पद खाली रह गए हैं।

ऐसी रही परीक्षा की टाइमलाइन
डॉ. पंचभाई ने बताया कि प्रारंभिक परीक्षा के बाद, मुख्य परीक्षा का आयोजन 11 से 16 मार्च 2024 तक किया गया था। मुख्य परीक्षा का परिणाम 30 दिसंबर 2024 को जारी किया गया। इसके बाद, मुख्य परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों के इंटरव्यू 7 जुलाई से 7 अगस्त 2025 के बीच आयोजित किए गए थे, जिसके बाद अब अंतिम परिणाम जारी किया गया है।

इंदौर से पढ़ीं मोनिका, पहले प्रयास में बनीं DSP
इन परिणामों में गुना जिले के आरोन की रहने वाली मोनिका धाकड़ ने भी सफलता हासिल की है। मोनिका का चयन डीएसपी (DSP) पद के लिए हुआ है, और खास बात यह है कि उन्होंने यह सफलता अपने पहले ही प्रयास में हासिल की है। उनके पिता शैतान सिंह धाकड़ वर्तमान में पहारुआ पंचायत के सरपंच हैं। मोनिका ने अपनी शुरुआती पढ़ाई राघौगढ़ से करने के बाद ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई इंदौर से पूरी की है।

यह बने डिप्टी कलेक्टर
* अजीत कुमार मिश्रा
* भुवनेश चौहान
* यशपाल स्वर्णकार
* अभिषेक जैन
* अनुराग गुर्जर
* प्रिया अग्रवाल
* अर्पिता राई
* सूरज सिंह
* कल्पेश सिंघई
* अदिति जैन
* अंकित
* मोना डांगी
* आरुषि गुप्ता
* नरेंद्र सिंह मेवाड़ा
* अक्षांश श्रीवास्तव
* पंकज परमार
* सिद्धार्थ मेहता
* अरुण मालवीय
* रानी आहिरवार
* रश्मि कुशरे
* सीमा बडोले
* कृष्णपाल बघेल
* शीतल ठाकुर
* सोनाली डावर

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें