अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*नार्सिसिस्टिक पर्सनैलिटी डिसऑर्डर : जानकारी और बचाव*.

Share

    डॉ. श्रेया पाण्डेय

    सोशल मीडिया और डेटिंग एप्स के आने के बाद कई तरह के टर्म प्रचलन में आए है जैसे रेड फ्लैग, ग्रीन फ्लैग, ओपन रिलेशनशिप, कैज्युल और अब एक और टर्म है नार्सिसिस्टक गैसलाइटिंग।

       इन सब शब्दों के आने के बाद प्यार के मायने ही बदल गए है। अब लोग प्यार करते समय कई बातों पर ध्यान देते है। ये ध्यान देना भी चाहिए क्योंकि अगर आप किसी के साथ जीवन भर रहना चाहते है तो आपको अपने आप को स्वतंत्र रखने के लिए पार्टनर को जानना जरूरी है। क्योंकि कई बार आप अपने पार्टन पर इतना निर्भर हो जाते है कि आप उनसे मैनिपुलेट होने लगते है।

     गैसलाइटिंग नार्सिसिस्ट नार्सिसिस्टिक व्यक्तित्व के लक्षणों वाला एक व्यक्ति है जो दूसरों के मन में संदेह पैदा करने के लिए मैनिपुलेटिव रणनीति का उपयोग करता है, उन्हें उनकी विवेकशीलता और वास्तविकता पर सवाल उठाने के लिए मजबूत करता है।

     साइकोलॉजिकल मैनिपुलेशन के इस रूप को नार्सिसिस्टिक गैसलाइटिंग कहा जाता है।

*नार्सिसिस्टिक व्यक्तित्व क्या होता है?*

    नार्सिसिस्ट व्यक्तित्व को एक डिसऑर्डर के रूप में माना जाता है। नार्सिसिस्टिक पर्सनैलिटी डिसऑर्डर (एनपीडी) एक ऐसी मानसिक स्वास्थ्य स्थिति है जिसमें व्यक्ति खुद के लिए महत्व, अपनी तारिफ करता है और दूसरों के लिए कम संवेदनशील होता है। नार्सिसिस्ट व्यक्ति चाहता है कि वो आकर्षण का केंद्र बने।

       नार्सिसिस्ट को लगता है कि वह सबसे श्रेठ मान लेता है। उन लोगों में कॉन्फिडेंस होता है लेकिन वे दूसरों से भी अपने बारे में अच्छा ही सुनना चाहते है। कोई अगर उनका किसी में बात में विरोध करें तो वे सुन नहीं पाते है। नार्सिसिस्ट लोगों की अलग ही एक दुनिया होती है।

*गैस्लाइटिंग क्या है?*

      गैसलाइटिंग तब होती है जब कोई आपको यह समझाने की कोशिश करता है कि उनकी वास्तविकता वास्तविक है और आपकी नहीं। यह नियंत्रण और मैनिपुलेटिव जैसा महसूस करा सकता है।

     ये सामने वाला व्यक्ति के हित में होता है। इसमें आप ये महसूस कर सकती है कि सामने वाला व्यक्ति हमेशा सही होता है और आप हमेशा गलत होते है।

*नार्सिसिस्टक गैसलाइटिंग रिलेशनशिप :*

      रिश्तों में नार्सिसिस्ट गैसलाइटिंग अपने पार्टनर पर नियंत्रण बनाए रखने और भय और भ्रम का माहौल बनाने की एक आम रणनीति है।

      झूठ बोलना, झूठे आरोप लगाना, या कुछ छिपाना जैसी चीजों को इसमें शामिल किया जा सकता है, जैसे डराना या पार्टनर की भावनाओं को कद्र न करना, पार्टनर को वह करने के लिए प्रेरित करना जो वे चाहते हैं।

मुख्य लक्षण ये हैं :

    *सच को न मानना :*

नार्सिसिस्ट अक्सर उन तथ्यों, घटनाओं या बातों को नकारते हैं जो सच हैं। वे ऐसा कहते है कि जो हुआ है वो घटना कभी हुई ही नहीं है, जिससे पीड़ित व्यक्ति को अपनी सच्चाई और याददाश्त पर संदेह होने लगता है।

      नार्सिसिस्ट लोगों किसी भी चीज के लिए जवाबदेह नही होते है क्योंकि वे अक्सर घटनाओं को नकारने या दोष से बचने के तरीके ढूंढते हैं।

*पीड़ित व्यक्ति को दोष देना :*

      नार्सिसिस्ट अक्सर रिश्ते में समस्याओं या अपने व्यवहार के लिए पीड़ित पर दोष मढ़ देते हैं। वे पीड़ित को उन मुद्दों के लिए ज़िम्मेदार महसूस कराते हैं जो मुख्य रूप से नार्सिसिस्ट व्यक्ति कर रहे हैं।

      वे किसी पार्टनर पर अत्यधिक संवेदनशील होने का आरोप लगा सकते हैं या यह संकेत दे सकते हैं कि पीड़ित ने सच में उन्हें नकारात्मक व्यवहार करने या कुछ कहने के लिए मजबूर किया है।

*भावनाओं को कम करना :*

     नार्सिसिस्ट पीड़ित की भावनाओं को कम या महत्वहीन कर सकते हैं, जिससे पीड़ित को ऐसा महसूस हो सकता है कि उनकी भावनाएं तर्कहीन या महत्वहीन हैं।

    इससे पीड़ित को ऐसा महसूस हो सकता है कि उसकी भावनाओं सच है या नहीं है।

*जानकारी को तोड़ मरोड़कर देना :*

      नार्सिसिस्ट चुनिंदा तरीके से जानकारी छिपा सकते हैं या इसे इस तरह से पेश कर सकते हैं जिससे पीड़ित को अंधेरे में रखा जा सके, जिससे भ्रम और पिड़ित को खुद पर ही संदेह पैदा हो।

    रिश्ते में अपनी शक्ति और नियंत्रण बनाए रखने के लिए पीड़ित की जानकारी को नार्सिसिस्ट नियंत्रित करते है।

*ध्यान रहे :*

     अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ हैं, जिनमें उपरोक्त सभी आदतें हैं, तो यह आपकी मेंटल हेल्थ के लिए खतरनाक हो सकता है।

       गैसलाइटिंग किसी भी व्यक्ति के आत्मसम्मान को चोट पहुंचाती है। जिसका प्रभाव प्रोडक्टिविटी और आत्मविश्वास पर भी पड़ता है।

     इसलिए जरूरी है कि आप किसी विशेषज्ञ से परामर्श कर इसके लिए जरूरी कदम उठाएं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें