अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

नवरात्रि व्रत : हरे सेब की 03 रेसिपीज, न होगी कब्ज, न बढ़ेगा वजन

Share

      बबिता यादव 

अंग्रेजी की कहावत ‘An apple a day keeps the away’ (हर रोज़ एक सेब खाना, डॉक्टर को दूर रखता है) लगभग सभी ने अपने माता-पिता, बुजुर्गों या शिक्षकों से सुनी होगी या इसे किताबों में पढ़ा है।

      यह एक सच्चाई है। लेकिन जब आप सेब खरीदने जाते हैं तब आपके दिमाग में सिर्फ लाल सेब ही आता है। लेकिन क्या आपने कभी हरे सेब (Green Apple) के बारे में सुना है? नहीं! कोई बात नहीं, आप अकेले नहीं हैं। असल में हरे सेब के बारे में उतनी चर्चा नहीं होती, जितनी लाल सेब के बारे में होती है।

      तो, ये हरा सेब क्या है? ये लाल सेब से कैसे अलग है? और आपको इसे क्यों आज़माना चाहिए? आज हेल्थशॉट्स में हम इन सारे सवालों के जवाब जानेंगे। साथ ही नवरात्रि उपवास के लिए हरे सेब की रेसिपीज  भी

*ग्रीन एप्पल के बारे में कुछ खास तथ्य :*

यह सेब की एक और प्रजाति है, जिसका छिलका हरा और स्वाद खट्टा-मीठा होता है। हरा सेब एक हाइब्रिड फल है, जो दो अलग-अलग सेब प्रजातियों को मिलाकर विकसित किया गया है। इसमें अन्य सेबों की तुलना में अधिक मात्रा में बायोएक्टिव कम्पांउड और फ्लेवोनोइड्स होते हैं।

    हरे सेब की भी कुछ अलग वैरायटी होती है, जैसे कुछ सामान्य किस्में हैं : ग्रैनी स्मिथ सेब, क्रिस्पिन सेब, शिजुका सेब और पिप्पिन सेब.

      हर सेब का स्वाद एक-दूसरे से थोड़ा अलग होता है। शुरुआत में, इन सेबों को उनके खट्टे स्वाद के कारण एक कुकिंग सेब माना जाता था। समय के साथ, इनकी लोकप्रियता बढ़ी और ये ताजे खाने और विभिन्न व्यंजनों में इस्तेमाल के लिए पसंद किए जाने लगे। हर व्यक्ति अपनी तैयारी और डिश के अनुसार इनमें से किसी एक को चुनता है। 

*हरे सेब के लाभ :*

    निम्नलिखित लाभों के कारण हरे सेब को अपनी डाइट में शामिल करना एक अच्छा विकल्प है :

*वजन नियंत्रण :* 

    आज की पीढ़ी वजन कम करने के लिए कई तरह के उत्पाद खरीदती है, जो अक्सर स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित होते हैं। अगर आप भी वजन कम करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में हरा सेब शामिल करें। हरे सेब फाइबर और पानी में ज्यादा और कम कैलोरी होने के कारण यह आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराते हैं। अधिक खाने से रोकते हैं जो वजन कंट्रोल करने में मदद करता है। इसलिए, ये आपके स्वास्थ्य के लिए एक बढ़िया विकल्प हो सकते हैं।

*हृदय स्वास्थ्य :*

हरे सेब में फ्लेवोनोइड्स होते हैं, जो हार्ट डीजीज के खतरे को कम कर सकते हैं। इसमे पाया जाने वाला पोटैशियम आपके दिल के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। यह आपके ब्लड प्रेशर को कम करने, स्ट्रोक के जोखिम को घटाने मे मददगार है।इसलिए, हरी सेब का सेवनआपके दिल के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

*पाचन में सुधार :*

अगर आपके मूड से ज्यादा आपका पेट खराब रहता है, तो इस पर ध्यान देने की जरूरत है। हरे सेब में डाइटरी फाइबर होता है, जो डाइजेशन को बेहतर करता है। कब्ज़ तथा दस्त दोनों को कम करने में मदद करता है।

*त्वचा के लिए लाभकारी :*

   हरे सेब का सेवन त्वचा की सेहत में सुधार कर सकता है और उम्र बढ़ने के संकेतों को कम कर सकता है। इससे डार्क सर्कल्स और पीम्पलस को रोकने में मदद मिलती है। यह आपकी त्वचा को गहराई से पोषण और माॅस्चराइज कर सकते हैं। इससे कोलेजन और इलास्टिन बढ़ता है जो त्वचा को अंदर से सुधारता है।

*ब्लड शुगर नियंत्रण :* 

हरे सेब का सेवन ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है, जो डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद है। इसमें पाए जाने वाले सौल्युबल फाइबर की वजह से यह ब्लड शुगर लेवल को धीरे-धीरे बढ़ने में मदद करते हैं, अचानक बढ़ने से रोकते हैं।

*डिटॉक्सीफिकेशन :* 

यह किडनी, लिवर और डाइजेस्टिव सिस्टम केे लिए एक नैचुरल डिटॉक्सिफायर माना जाता है। यह आपके शरीर को टाॅक्सिन्स और  अन्य हानिकारक तत्वों से मुक्त करता है, जो आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकते हैं। इसके अलावा यह कोलन कैंसर के जोखिम को घटाने में मदद करता है।

*इम्यूनिटी बूस्टर :*

हरे सेब में ज्यादा मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विटामिन सी शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, बीमारियों से लड़ने में मदद करता है और इन्फेक्शन के खतरे को कम करता है। नियमित रूप से हरी सेब का सेवन करने से आप अपने इम्यून सिस्टम को बेहतर बना सकते हैं।

*बालों के लिए असरदार :* 

आजकल, तनावपूर्ण लाइफस्टाइल के कीरण लगभग हर कोई बालों के गिरने से परेशान है। अगर आप भी स्वस्थ बाल चाहते हैं, तो हरी सेब को एक बार जरूर आजमाएं। 

     इसमें नैचुरल फ्रूट एसिड्स से होते हैं, जो बालों और स्कैल्प पर जमा हुए गंदगी को हटाते हैं, जिससे स्कैल्प स्वस्थ रहता है। इनके बाहरी इस्तेमाल से फलेक को कम किया जा सकता है और बालों तथा स्कैल्प को ताजगी मिलती है।

*हरे सेब की ये रेसपीज :*

   हरे सेब का सेवन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है, खास तौर पर उपवास के दौरान। इसमें कैलोरी कम होती है, जो उपवास के समय शरीर को हल्का और एनर्जेटिक बनाए रखती है। इससे उपवास के दौरान पेट में गैस, अपच या एसिडिटी की समस्या नहीं होती है। उपवास के दौरान आप हरे सेब का सेवन कई तरह से कर सकते हैं।

*1 हरे सेब की खीर :*

     1 हरा सेब (कटा हुआ), 1/2 कप व्रत के चावल (उबाले हुए), 1/2 कप नारियल का दूध, 2 चम्मच शहद।

  सबसे पहले हरे सेब को छीलकर कद्दूकस कर लें।

चौड़े मुंह के बर्तन में व्रत वाले चावल डालकर पकाएं।

जब ये चावल पूरी तरह पक जाएं, तब इसमें नारियल का दूध डालकर धीरे-धीरे चलाते रहें।

खीर को चलाना न छोड़ें वरना फटने का डर रहता है।

चावल हल्के गाढ़े होने लगें, तब इनमें कद्दूकस किया हुआ सेब मिलाएं और फ्लेम को ऑफ कर दें।

जब यह पूरी तरह ठंडी हो जाए, तब इसमें शहद और सूखे मेवे डालकर परोसें और आनंद लें।

*2 हरे सेब की स्मूदी :*

1 हरा सेब (कटा हुआ), 1 कप दही (या प्लांट-बेस्ड दही), 1 बड़ा चम्मच शहद, एक चुटकी, दालचीनी।

    कटी हुई हरी सेब, दही, शहद और दालचीनी को एक साथ ब्लेंड करें। ठंडा करके परोसें।

हरे सेब की स्मूदी एक हेल्दी फास्टिंग ट्रीट है। 

*3 हरा सेब और नट्स बाउल :* 

1 हरे सेब (टुकड़ों में कटा हुआ), एक मुट्ठी मिश्रित मेवे (बादाम, अखरोट, आदि), एक बूंद शहद

    एक बर्तन में हरे सेब के टुकड़े सजाएं। मिश्रित मेवों के साथ टॉप करें और ऊपर से शहद डालें।

यह रेसिपीज न केवल उपवास के दौरान आपको एनर्जेटिक बनाए रखता है, बल्कि शरीर को ठंडक और पोषण भी प्रदान करता है। ऐसे में हरे सेब का सेवन उपवास के दौरान शरीर में आवश्यक न्यूट्रिएंट्स को पूरा करता है और भूख को कंट्रोल करता है, जिससे उपवास अधिक सहज और आरामदायक हो जाता है।

Add comment

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

Follow us

Don't be shy, get in touch. We love meeting interesting people and making new friends.

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें