अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

NCP चीफ शरद पवार महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे से मिले, दोनों के बीच आधे घंटे बात हुई

Share

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) चीफ शरद पवार गुरुवार को मुंबई में महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे से मिले। शिंदे के CM बनने के बाद दोनों के बीच यह पहली मीटिंग है। मीटिंग करीब आधे घंटे चली। मीटिंग का एजेंडा अभी भी स्पष्ट नहीं है।

आज की अन्य प्रमुख खबरें…

पुणे में फर्जी अधिकारी पकड़ा गया, खुद को प्रधानमंत्री ऑफिस का IAS अधिकारी बता रहा था

पुणे पुलिस की क्राइम ब्रांच पुलिस ने गुरुवार को एक फर्जी अधिकारी को गिरफ्तार किया, वह खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में तैनात IAS अधिकारी के रूप में पेश कर रहा था। आरोपी की पहचान तलेगांव दाभाडे निवासी वासुदेव निवृत्ति तायडे (54) के रूप में हुई है। वह 29 मई को एक कार्यक्रम में शामिल होने आया था। पुलिस के अनुसार, एक NGO के कार्यक्रम में खुद को अधिकारी बता रहा था।

साकेत कोर्ट ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को दिल्ली पुलिस की हिरासत मे सौंपा, जबरन वसूली का केस

दिल्ली के साकेत कोर्ट ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को 10 दिन की हिरासत में दे दिया है। उस पर जबरन वसूली के एक मामले में केस दर्ज है।

कोलकाता की पांच मंजिला बिल्डिंग में आग लगी, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

सेंट्रल कोलकाता के गणेश चंद्र एवेन्यू स्थित पांच मंजिला इमारत में गुरुवार को भीषण आग लग गई। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है।

सितंबर से GRE परीक्षा का टाइम आधा हो जाएगा, स्कोर भी 10 दिन में मिल जाएगा

सितंबर महीने से GRE परीक्षा का टाइम आधा हो जाएगा। एजुकेशन टेस्टिंग सर्विस ने यह जानकारी दी। साथ ही सितंबर से ही GRE परीक्षार्थियों को 10 दिनों के भीतर ही स्कोर मिल जाएगा।

कर्नाटक के चामराजनगर में IAF का सूर्य किरण एयरक्राफ्ट क्रैश, दोनों पायलट सुरक्षित

कर्नाटक के चामराजनगर में गुरुवार को IAF का सूर्य किरण एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। यह हादसा मकाली गांव के पास हुआ है। एयरक्राफ्ट की महिला पायलट समेत दोनों पायलट सुरक्षित हैं। IAF अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं। 

जम्मू-कश्मीर के बारामूला से लश्कर के दो आतंकी गिरफ्तार, कई हथियार बरामद

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लश्कर के 2 आतंकी सहयोगी सुहैल गुलजार और वसीम अहमद पाटा को बारामूला जिले के फ्रेस्तिहार क्रीरी गांव से गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकियों के पास से 2 चाइनीज पिस्टल, 2 पिस्टल मैगजीन और 15 लाइव पिस्टल राउंड बरामद किए हैं। उनके खिलाफ UAPA और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जम्मू-कश्मीर में इंटरनेशनल बॉर्डर पर BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को मारा

जम्मू-कश्मीर के सांबा में इंटरनेशनल बॉर्डर (IB) पर BSF ने गुरुवार को एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना सांबा सेक्टर में मंगू चक सीमा चौकी (BOP) के पास सुबह करीब 2.50 बजे हुई। BSF ने सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

केरल में रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, कोई घायल नहीं

केरल के कन्नूर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार तड़के एक एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बे में आग लग गई। हादसे के वक्त ट्रेन रुकी हुई थी। ट्रेन प्लेटफॉर्म और भारत पेट्रोलियम के फ्यूल डिपो से कुछ मीटर दूर ट्रैक पर खड़ी थी। गनीमत की बात यह रही कि जब यह हादसा हुआ तब सभी यात्री ट्रेन से उतर चुके थे।

दमकल की चार गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। घटना किस कारण से हुई इसकी जांच की जा रही है।

एलन मस्क फिर दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने, लुई विटॉ के मालिक बर्नार्ड अरनॉल्ट को पीछे छोड़ा

टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क फिर से दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। उन्होंने लग्जरी ब्रांड लुई विटॉ के मालिक बर्नार्ड अरनॉल्ट को पीछे किया है। बुधवार को पेरिस ट्रेडिंग में लुई विटॉ के शेयर्स में 2.6% की गिरावट के बाद मस्क को इसका फायदा मिला।

टेस्ला के चलते मस्क ने एक साल में 55.3 अरब डॉलर से ज्यादा की संपत्ति अर्जित की है। इसके बाद मस्क की कुल दौलत फिलहाल 192.3 अरब डॉलर हो गई है। वहीं, लुई विटॉ की पेरेंट कंपनी LVMH के शेयर्स में अप्रैल से अब तक 10% की गिरावट हुई है। इसके बाद अरनॉल्ट की संपत्ति 186.6 अरब डॉलर रह गई है।

वित्त वर्ष 2022-23 में 500 रुपए के 91,110 नकली नोट मिले: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी सालाना रिपोर्ट में जानकारी दी है कि वित्त वर्ष 2022-23 में 500 रुपए के 91,110 नकली नोट मिले हैं। इस दौरान मिली कुल नकली करेंसी नोट्स में से 4.6% रिजर्व बैंक में मिले, जबकि 95.4% बाकी बैंकों में मिले। RBI को 100 रुपए के 78,699 नकली नोट मिले, जबकि 200 रुपए के 27,258 नकली नोट मिले। RBI को वित्त वर्ष 2022-23 में 2000 रुपए के 9,806 नकली नोट मिले हैं।

दिल्ली के कृष्णा नगर के घर में मां-बेटी का शव मिला, कई दिनों से सड़ रहा था

दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके के एक घर में 64 साल की महिला और उसकी 30 साल की बेटी का शव मिला है। पुलिस के मुताबिक, दोनों के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों का मर्डर किया गया है। महिला की पहचान राजरानी लाल के तौर पर हुई है। वह ऑल इंडिया रेडियो की रिटायर्ड अधिकारी थी। बेटी का नाम गिन्नी कराड़ था।

महिला के पड़ोसी ने बुधवार शाम 8 बजे PCR कॉल करके फ्लैट से आ रही बदबू के बारे में बताया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों का शव सड़ चुका था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें