अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*भागीरथपुरा घटना के लिए नगर निगम और सरकार की लापरवाही जिम्मेदार* 

Share

*महापौर और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय नैतिक जिम्मेदारी मानते हुए इस्तीफा दें*

*समाजवादी पार्टी 10 जनवरी को कैलाश विजयवर्गीय के बंगले का घेराव करेगी*

*मृतकों के परिजनों को 50 लाख, तथा बीमारों को 5लाख मुआवजा दिए जाने की मांग* 

इंदौर। भागीरथपुरा में  दूषित पानी से हो रही लगातार मोतों के लिए इंदौर नगर निगम और राज्य शासन की लापरवाही तथा गैर जिम्मेदारी जमादार है दूषित पानी की लंबे समय से शिकायत आ रही थी लेकिन उन पर कार्रवाई नहीं हुई केवल 24 अधिकारियों को हटाए जाने या सस्पेंड करने से काम चलने वाला नहीं है इस घटना की व्यापक जांच होना चाहिए और इसी व्यवस्था होना चाहिए कि आने वाले समय में शहर में ऐसी कोई घटना ना हो ऐसी व्यवस्था होना चाहिए समाजवादी पार्टी नगरी प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव को घटना के लिए नैतिक जिम्मेदार मानती है तथा चाहती है कि वह अपनी नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए तत्काल इस्तीफा दे।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू अग्रवाल, प्रदेश महासचिव रामस्वरूप मंत्री एवं नगर अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि इस घटना ने पूरे मध्यप्रदेश को शर्मसार कर दिया है और पार्टी द्वारा प्रदेश के प्रत्येक जिले में प्रदर्शन कर दोषियों को गिरफ्तार करने प्रभावितों को मुआवजा देने तथा घटना की न्यायिक जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन किया है तथा सतत आंदोलन चलाया जा रहा है।

  भोपाल में कैलाश विजयवर्गीय के बंगले के घेराव, और प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रदर्शन  के बाद आगामी 10 जनवरी को इंदौर में किला मैदान स्थित विजयवर्गीय के बंगले का घेराव किया जाएगा । इस घेराव और प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. मनोज यादव करेंगे। प्रदर्शन में पार्टी के प्रदेश के कई  पदाधिकारी भी हिस्सेदारी करेंगे ।

 प्रदर्शनकारी 10 जनवरी को सुबह 11:00 बजे बड़ा गणपति चौराहे पर इकट्ठा होंगे और वहां से पैदल मार्च करते हुए किला मैदान स्थित कैलाश विजयवर्गीय के बंगले पर पहुंचकर घेराव करेंगे ।

पार्टी की मांग है कि भागीरथपुरा की घटना के लिए कैलाश विजयवर्गीय  पूर्ण रूप से उत्तरदाई है और उन्हें तत्काल इस्तीफा देना चाहिए साथ ही इंदौर नगर निगम भी अपनी जिम्मेदारी निभाने में असफल रही है इसलिए महापौर को भी इस्तीफा देना चाहिए पार्टी की मांग है कि भागीरथपुरा की घटना में सभी सत्रह म्रृतको के परिजनों को 50 लख रुपए तथा बीमारी को ₹500000 मुआवजा दिया जाए साथ ही संपूर्ण घटना की न्यायिकजच तथा घटना के दोषी के खिलाफ हत्या का मुकदमा चलाया जाए। 

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें