अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*अफीम तस्करी का नया ‘खेल’…झारखंड से भी बड़ी मात्रा में अफीम की तस्करी  राजस्थान में*

Share

अलवर. राजस्थान में दूसरे राज्यों से बड़े पैमाने पर ड्रग्स की तस्करी हो रही है. खासतौर पर अफीम, डोडा और पोस्त की तस्करी जमकर हो रही है. वहीं राजस्थान के रास्ते से हरियाणा से भारी मात्रा में अवैध शराब से गुजरात पहुंच रही है. ड्रग्स और शराब की तस्करी के लिए तस्कर नित नए रास्ते खोज रहे हैं. अफीम तस्करी का अब एक नया रूट और सामने आया है. यह रूट है झारखंड-टू-राजस्थान. हाल ही में अलवर में पकड़े गए ड्रग्स तस्कर से हुई पूछताछ में अफीम तस्करी के इस जाल का खुलासा हुआ है.

जानकारी के अनुसार अलवर जिले की गोविन्दगढ़ थाना पुलिस ने हाल ही में अफीम के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 195 किलो अफीम डोडा के साथ एक तस्कर को पकड़ा था. थानाधिकारी बने सिंह मीणा ने बताया की यह कार्रवाई नसवारी चौकी इलाके में की गई थी. वहां पुलिस ने एक ट्रेलर को चेक किया था. जांच में सामने आया कि अफीम डोडा छिपाकर रखा हुआ था. पुलिस ने अफीम डोडा और ट्रेलर को जब्त कर तस्कर निर्मल सिंह को पकड़ा था.

पकड़ी गई अफीम को अलवर जिले में ही खपाना था
निर्मल सिंह अलवर जिले के ही रामगढ़ थाना इलाके के लालवंडी का रहने वाला है. पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने चौंकाने वाले खुलासे किए. उसने बताया कि वह इस अफीम को झारखंड से खरीदकर लाया था. वहां से उसने इस माल को करीब 2 लाख रुपये में खरीदा था. पकड़ी गई अफीम को रामगढ़, नौगामा, मुबारकपुर, गोविंदगढ़ और बड़ौदा मेव इलाके के तस्करों को सप्लाई करना था. ट्रेलर रात को ही लालवांडी पहुंचने के बाद इन इलाकों के सप्लायर इसको ले जाने वाले थे.

ट्रेलर को एस्कॉर्ट करके लाया जाता है
पूछताछ में उसने बताया कि वह पिछले काफी समय से अफीम तस्करी का काम कर रहा है. झारखंड से निकलने के साथ ही ट्रेलर के साथ-साथ एक प्राइवेट गाड़ी भी आगे चलती है. वह उसे पुलिस नाकाबंदी सहित अन्य गतिविधियों की जानकारी देती है. वह ट्रेलर दिन में कम चलाता है. रात को ही सफर करता है. वह इस ड्रग्स को वहां से बेहद सस्ते भाव में लाता है. फिर उसे तीन से पांच गुना भाव में बेचता है. पुलिस ने तस्कर से पूछताछ के बाद उसे जेल भिजवा दिया है.

Ramswaroop Mantri

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें