अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

न्यूज ब्रीफसुप्रीम कोर्ट से अपील- संसद का इनॉगरेशन राष्ट्रपति करें: दो और चीता शावकों की मौत

Share

 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुवाहाटी में ‘असम पुलिस सेवा सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी मौजूद रहें। उधर तिहाड़ जेल में बंद AAP नेता सत्येंद्र जैन जेल के बाथरूम में फिसलकर गिर गए, जिसके बाद उन्हें मामूली चोटें आई हैं। पीठ, बाएं पैर और कंधे में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें डीडीयू अस्पताल रेफर किया गया। उत्तराखंड को आज पहली वंदे भारत का तोहफा मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देहरादून से दिल्ली के बीच चलने वाली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा नए संसद भवन का मामला, राष्ट्रपति से उद्घाटन कराने की मांग

यह तस्वीरें नए संसद भवन की हैं। PM मोदी ने 10 दिसंबर 2020 को संसद भवन की नई बिल्डिंग का भूमिपूजन किया था।

यह तस्वीरें नए संसद भवन की हैं। PM मोदी ने 10 दिसंबर 2020 को संसद भवन की नई बिल्डिंग का भूमिपूजन किया था।

नई संसद के उद्घाटन का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। जनहित याचिका दायर कर राष्ट्रपति से इसका उद्घाटन कराने की मांग की गई है। याचिका दायर करने वाली एडवोकेट जया सुकिन ने कहा कि लोकसभा सचिवालय ने राष्ट्रपति को इनॉगरेशन में न बुलाकार संविधान का उल्लंघन किया है। इस मामले में आज सुनवाई होगी।

सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को नई संसद का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से करवाने के लिए याचिका दायर की गई। याचिका दायर करने वाली एडवोकेट जया सुकिन ने कहा कि लोकसभा सचिवालय ने राष्ट्रपति को इनॉगरेशन में ना बुलाकार संविधान का उल्लंघन किया है। सुप्रीम कोर्ट कल इस मामले पर सुनवाई करेगा।

उधर, कांग्रेस समेत 20 विपक्षी पार्टियों ने इसके बहिष्कार का ऐलान किया है। विपक्ष का कहना है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दरकिनार कर प्रधानमंत्री से इसका इनॉगरेशन कराने का निर्णय न केवल गंभीर अपमान है, बल्कि यह लोकतंत्र पर भी सीधा हमला है। वहीं, भाजपा समेत 25 पार्टियां उद्घाटन समारोह में शामिल होंगी।

लोकसभा सचिवालय ने किया संविधान का उल्लंघन
एडवोकेट जया सुकिन ने याचिका में कहा- लोकसभा सचिवालय ने राष्ट्रपति को इनॉगरेशन में ना बुलाकर संविधान का उल्लंघन किया है। PM को राष्ट्रपति नियुक्त करते हैं। उसके बाद PM की सलाह पर मंत्रियों को नियुक्त करते हैं।

भारत की राष्ट्रपति के पास संवैधानिक पदाधिकारियों को नियुक्त करने के अधिकार हैं। ऐसे में उनसे नई संसद का उद्घाटन करवाना चाहिए। इस मामले में लोक सभा सचिवालय, गृह मंत्रालय और कानून मंत्रालय को पार्टी बनाया गया है।

यह फोटो नए संसद भवन का है। लोकसभा कुछ ऐसी दिखेगी। 40 दलों के लोकसभा में 539 और राज्यसभा में 238 सदस्य हैं।

यह फोटो नए संसद भवन का है। लोकसभा कुछ ऐसी दिखेगी। 40 दलों के लोकसभा में 539 और राज्यसभा में 238 सदस्य हैं।

भाजपा समेत 25 पार्टियां शामिल होंगी: भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट), शिरोमणी अकाली दल, जनता दल (सेक्युलर), बसपा, NPP, NPF, NDPP, SKM, JJP, RLJP, RP (अठावले), अपना दल (एस), तमिल मनीला कांग्रेस, AIADMK, BJD, तेलुगू देशम पार्टी, YSR कांग्रेस, IMKMK और AJSU, MNF।

20 पार्टियां विरोध कर रहीं: कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, DMK, आम आदमी पार्टी, शिवसेना (उद्धव गुट), समाजवादी पार्टी, राजद, CPI, JMM, केरल कांग्रेस (मणि), VCK, रालोद, राकांपा, JDU, CPI (M), IUML, नेशनल कॉन्फ्रेंस, RSP, AIMIM और MDMK।

नई संसद विवाद में किसने क्या, कहा

  • कांग्रेस नेता जयराम नरेश ने कहा, ‘कल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रांची में देश के सबसे बड़े न्यायिक परिसर का इनॉगरेशन किया। यह एक व्यक्ति के अहंकार और आत्म-प्रचार की इच्छा है, जिसने पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति को 28 मई को नए संसद भवन का इनॉगरेशन करने के संवैधानिक विशेषाधिकार से वंचित कर दिया है।
  • JD(S) अध्यक्ष एचडी देवगौड़ा ने कहा कि नई संसद देश की संपत्ति है और टैक्सपेयर्स के रुपयों से बनी है। इसलिए वे इसके उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।
  • गुलाम नबी आजाद ने कहा कि जहां तक नया संसद भवन बनाने की बात है तो यह नई बात नहीं है। यह 32 साल पहले कांग्रेस की ही सोच थी। अब कोई इसका बहिष्कार करता है या उद्घाटन समारोह में नहीं जाता है तो इस पर उन्हें कोई टिप्पणी नहीं करनी है। नए भवन का निर्माण जरूरी था और यह अच्छा है कि अब यह बन गया है।
  • UP CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नई संसद पर बयानबाजी करना गलत है। विपक्ष सिर्फ राजनीति कर रहा है। ये गैरजिम्मेदार रवैया है।

सुबह हवन-पूजा, दोपहर 12 बजे उद्घाटन करेंगे PM मोदी
नए संसद भवन में 28 मई यानी रविवार सुबह हवन के साथ पूजा होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 12 बजे भवन का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर संसद भवन के निर्माण में योगदान देने वाले श्रमयोगियों का सम्मान भी किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से नए संसद भवन के इनॉगरेशन का पूरा शेड्यूल

  • सुबह 7:30 से 8:30 बजे तक हवन और पूजा होगा।
  • 8:30 से 9 बजे के बीच में लोकसभा के अंदर सेंगोल को स्थापित किया जाएगा।
  • दूसरा चरण दोपहर 12 बजे से राष्ट्रगान के साथ शुरू होगा।
  • दो शॉर्ट फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी, इसके बाद उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति का संदेश पढ़ा जाएगा।
  • राज्यसभा में विपक्ष के नेता का संबोधन होगा। इसके बाद लोकसभा स्पीकर का संबोधन होगा।
  • एक सिक्का और स्टांप रिलीज किया जाएगा, आखिर में प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन होगा।
  • 2:30 बजे समापन होगा।
PM मोदी ने 10 दिसंबर 2020 को संसद भवन की नई बिल्डिंग का भूमिपूजन किया था।

PM मोदी ने 10 दिसंबर 2020 को संसद भवन की नई बिल्डिंग का भूमिपूजन किया था।

75 साल बाद राजदंड का संसद में प्रवेश होगा
मोदी 28 मई को नए संसद भवन के उद्घाटन के मौके पर लोकसभा अध्यक्ष के आसन के पास पवित्र सेंगोल (राजदंड) स्थापित करेंगे। अंग्रेजों की तरफ से 14 अगस्त 1947 की रात इसे पं. नेहरू को सत्ता हस्तांतरण के रूप में सौंपा गया था। 1960 से पहले यह आनंद भवन और फिर 1978 से इलाहाबाद म्यूजियम में रखा था। अब 75 साल बाद राजदंड का संसद में प्रवेश होगा।

तीन देशों की यात्रा कर लौटे PM, कहा- लोकतंत्र की मजबूती के लिए ऑस्ट्रेलिया को देखें

तीन देशों की यात्रा के बाद PM मोदी दिल्ली लौटे। पालम एयरपोर्ट पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनका स्वागत किया। इस दौरान PM ने कहा कि लोकतंत्र की आत्मा क्या होती है, लोकतंत्र का सामर्थ्य क्या है, यह ऑस्ट्रेलिया में हुए भारतीय इवेंट को देखकर समझा जा सकता है।

PM ने आगे कहा कि ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय के बीच जो समारोह हुआ, उसमें वहां के PM, पूर्व PM, सत्ता पक्ष के सांसद और पूरा विपक्ष शामिल हुआ था। ये वहां का लोकतंत्र है। इस इवेंट में सत्ता और विपक्ष दोनों ने भारत के प्रतिनिधि को सम्मान दिया।

सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल के वॉशरूम में गिरे, LNJP अस्पताल में ऑक्सीजन सपोर्ट पर

जैन का ये फुटेज दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल से लोक नारायण जय प्रकाश अस्पताल (LNJP) शिफ्ट करने के दौरान का है।

जैन का ये फुटेज दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल से लोक नारायण जय प्रकाश अस्पताल (LNJP) शिफ्ट करने के दौरान का है।

दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल के वॉशरूम में फिसलकर गिर पड़े। उन्हें सुबह दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दोपहर करीब 12 बजे उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें LNJP में शिफ्ट किया गया। उन्हें फिलहाल ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।

एक हफ्ते में यह तीसरी बार जैन को अस्पताल लाया गया है। इससे पहले 22 मई को उन्हें दिल्ली के ही सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था। तब उन्हें रीढ़ में परेशानी आई थी। 20 मई को भी वह इसी परेशानी के चलते दीन दयाल अस्पताल लाए गए थे।

नो में चीते के 2 और बच्चों की मौत, दो महीने में 6 चीतों की मौत हो चुकी; अब 18 बचे

MP के कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता ज्वाला के 2 और शावकों की मौत हो गई। इससे पहले मंगलवार को एक शावक की मौत हुई थी। चीता ज्वाला ने 27 मार्च को चार शावकों को जन्म दिया था। इनमें से अब एक ही बचा है। कूनो में दो महीने में 6 चीतों की मौत हो चुकी है।

नामीबिया से 20 चीते भारत लाए गए थे। एक मादा चीता ज्वाला ने 4 शावकों को जन्म दिया था। पहले 3 चीतों और फिर एक-एक कर 3 चीता शावकों की मौत हो गई। अब कूनो में केवल 18 चीते ही रह गए हैं।

चीन में कोरोना की नई लहर, जून में हर हफ्ते 6 करोड़ से ज्यादा केस आ सकते हैं

यह फुटेज कोरोना फैलने के बाद चीन के अस्पतालों में हो रही टेस्टिंग और मरीजों के इलाज की है। (फाइल फुटेज)

यह फुटेज कोरोना फैलने के बाद चीन के अस्पतालों में हो रही टेस्टिंग और मरीजों के इलाज की है। (फाइल फुटेज)

चीन में फिर कोरोना की नई लहर आ गई है। कोरोना के XBB वैरिएंट से बचने के लिए चीन तेजी से वैक्सीन बनाने में जुट गया है। नई लहर के चलते जून के अंत तक हर हफ्ते 6 करोड़ से ज्यादा मामले आ सकते हैं। ये दावा चीन के टॉप रेस्पिरेटरी एक्‍सपर्ट झोंग नानशान ने किया है।

उन्होंने बताया कि इस वैरिएंट से निपटने के लिए चीन 2 नई वैक्सीन पर काम कर रहा है। यह वायरस ओमिक्रॉन का ही एक वैरिएंट है। मई के अंत तक चीन में इस वैरिएंट की वजह से हर हफ्ते करीब 4 करोड़ केस आएंगे। इसके बाद जून में केस पीक पर होंगे।

इमरान खान और उनके करीबियों ने बनाई थी 9 मई के दंगों की योजना! जियो-फेंसिंग से बड़ा खुलासा

पाकिस्तान के पंजाब सूबे की पुलिस ने दावा किया है कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान 9 मई को हुई देशव्यापी हिंसा में शामिल थे। उन्होंने जियो फेंसिंग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा है कि इमरान खान और उनके करीबी सहयोगियों ने लाहौर कोर कमांडर के आवास और अन्य इमारतों पर हुए हमले का समन्वय किया था। पुलिस ने पीटीआई अध्यक्ष इमरान खान और अन्य वरिष्ठ नेताओं के लाहौर कैंट में कोर कमांडर आवास और अन्य संवेदनशील सार्वजनिक भवनों की ओर जाने के लिए कथित तौर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को उकसाने के लिए की गई 400 से अधिक फोन कॉल का पता लगाया है।

ऑपरेशन शीशमहल: कौन थे वो तीन! रात 2 बजे सचिवालय से फाइलें निकाल लीं, सीएम केजरीवाल पर गंभीर सवाल

दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल को लेकर ‘ऑपरेशन शीशमहल’ के तहत गुरुवार को बड़ा सनसनीखेज खुलासा हुआ। इस ऑपरेशन के आठवें भाग के तहत दिल्ली सचिवालय के भीतर का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें फाइलों को इधर से उधर करते द‍िखाया गया है।

‘ऑपरेशन शीशमहल’: आधी रात को फाइल ले जाते संदिग्ध

‘ऑपरेशन शीशमहल’ के तहत हमारे सहयोगी चैनल टाइम्स नाउ नवभारत ने एक और बड़ा खुलासा किया है। एक सीसीटीव फुटेज सामने आया है। ये सीसीटीवी फुटेज 15-16 मई की रात का है। रात करीब 2 बजे एक शख्स दिल्ली विजिलेंस डिपार्टमेंट से फाइल ले जाता हुआ दिख रहा है। ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि ये कौन सी फाइलें हैं। कहीं ये फाइलें शराब घोटाले से तो नहीं जुड़ी हुई हैं। आपको बता दें कि ऑपरेशन शीशमहल की जांच विशेष सचिव राजशेखर कर रहे हैं। आईएएस राजशेखर ने अपने कमरे से फाइलें चोरी होने का आरोप भी लगाया है। ऑपरेशन ‘शीशमहल’ में बड़ा खुलासा.. दिल्ली सचिवालय में रात के 2 बजे IAS राजशेखर के केबिन से फाइलें निकालते दिखे कई संदिग्ध।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें