अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

न्यूज ब्रीफ:केरल के मंदिरों में RSS शाखा पर रोक:देवस्वम बोर्ड अब एक्शन लेगा; AAP बोली- पुलिस ने सिसोदिया से बदसलूकी की

Share

आज से देशभर के बैंकों में दो हजार रुपये के नोट को बदलने की प्रक्रिया शुरू हुई। RBI ने बैंकों से रोजाना जमा किए जाने वाले और बदले जाने वाले नोटों का ब्योरा रखने को कहा है। एक बार में दो हजार के 10 नोट बदले जा सकेंगे। एक दिन में कई बार नोट एक्सचेंज करा सकते हैं। खाते में रुपये जमा कराने के लिए कोई लिमिट नहीं है। इधर, दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज पश्चिम बंगाल जाएंगे। केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ वहां की सीएम ममता बनर्जी से समर्थन मांगेंगे। केजरीवाल ने इस मुद्दे पर विपक्ष को एकजुट करने की मुहिम चलाई है। गर्मी भरे मौसम से आज शाम तक राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्‍ली-एनसीआर में रात तक बूंदाबांदी की संभावना है। वहीं, आईपीएल का पहला क्वालिफायर मुकाबला आज खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच शाम 7.30 बजे से शुरू होगा

आज के प्रमुख इवेंट्स

  1. अरविंद केजरीवाल महाराष्ट्र के पूर्व CM उद्धव ठाकरे और NCP चीफ शरद पवार से मुंबई में मिल सकते हैं। वे केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ समर्थन मांगेंगे। अध्यादेश के जरिए दिल्ली के अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के अधिकार उपराज्यपाल को दे दिए गए हैं।
  2. IPL में लखनऊ सुपरजायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा। जीतने वाली टीम क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी। हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।

पेशी के दौरान सिसोदिया ने PM को अहंकारी कहा, पुलिस ने कॉलर पकड़कर खींचा

मनीष सिसोदिया को पेशी के लिए दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ले जाती पुलिस।

मनीष सिसोदिया को पेशी के लिए दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ले जाती पुलिस।

आम आदमी पार्टी का आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने पेशी के दौरान मनीष सिसोदिया से बदसलूकी की। वीडियो में दिख रहा है…मीडिया कर्मी सिसोदिया से केंद्र के अध्यादेश को लेकर सवाल पूछते हैं। वे कहते हैं कि मोदी जी को बहुत अहंकार हो गया है।

इतना कहते ही पुलिस ने उन्हें बोलने से रोक दिया और गर्दन के पीछे से कॉलर पकड़कर खींचकर ले गई। AAP ने घटना का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- दिल्ली पुलिस और नरेंद्र मोदी को शर्म आनी चाहिए। पुलिस की सिसोदिया के साथ ऐसा दुर्व्यवहार करने की हिम्मत कैसे हुई?

आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली पुलिस पर पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। पार्टी ने मंगलवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो शेयर किया, जिसमें राउज एवेन्यू कोर्ट के अंदर पुलिस सिसोदिया को लेकर जाती दिख रही है।

इसी दौरान मीडियाकर्मी सिसोदिया से केंद्र के अध्यादेश को लेकर सवाल पूछने लगते हैं। सिसोदिया इसके जवाब में कहते हैं कि प्रधानमंत्री में अहंकार आ गया है। उनके इतना कहते ही पुलिस ने उन्हें आगे बोलने से रोक दिया और गर्दन के पीछे से कॉलर पकड़कर खींचकर ले गई।

इस वीडियो के कैप्शन में AAP ने लिखा- दिल्ली पुलिस और नरेंद्र मोदी को शर्म आनी चाहिए। दिल्ली पुलिस की मनीष सिसोदिया के साथ ऐसा दुर्व्यवहार करने की हिम्मत कैसे हुई? मोदी आपकी तानाशाही पूरा देश देख रहा है। इसके कुछ देर बाद पार्टी का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड हो गया। हालांकि बाद में अकाउंट बहाल हो गया।

कोर्ट के अंदर सिसोदिया के वीडियो का स्क्रीन शॉट…

आम आदमी पार्टी ने ये वीडियो ट्वीट किया था, जिसके कुछ देर बाद पार्टी का ट्विटर अकाउंट कुछ देर के लिए सस्पेंड हो गया।

आम आदमी पार्टी ने ये वीडियो ट्वीट किया था, जिसके कुछ देर बाद पार्टी का ट्विटर अकाउंट कुछ देर के लिए सस्पेंड हो गया।

पार्टी का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड होने का शॉट…

मंगलवार दोपहर कुछ देर लिए आम आदमी पार्टी के ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट दिखने बंद हो गए।

मंगलवार दोपहर कुछ देर लिए आम आदमी पार्टी के ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट दिखने बंद हो गए।

AAP ने सुकेश का वीडियो शेयर कर कहा- ठग को बोलने की आजादी
आम आदमी पार्टी ने महाठग सुकेश चंद्रशेखर का वीडियो शेयर करके पुलिस पर सवाल उठाया। इस वीडियो में पुलिस सुकेश को कोर्ट में पेशी के लिए ले जा रही है। इस दौरान सुकेश मीडिया के सामने अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाता है, लेकिन पुलिस उसे बोलने से नहीं रोकती है।

AAP ने कहा कि सबसे बड़े ठग को हिरासत में बयान देने की खुली छूट है, लेकिन सिसोदिया ने हिरासत में बयान दिया तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया।

आम आदमी पार्टी ने ट्वीट करके सुकेश की कोर्ट में पेशी की तुलना सिसोदिया की पेशी से की।

आम आदमी पार्टी ने ट्वीट करके सुकेश की कोर्ट में पेशी की तुलना सिसोदिया की पेशी से की।

पुलिस बोली- हमने नियमों के तहत काम किया
AAP की तरफ से आरोप लगाए जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा- राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी के समय मनीष सिसोदिया के साथ पुलिस दुर्व्यवहार की बात दुष्प्रचार है। वीडियो में पुलिस का जो एक्शन दिखाई दे रहा है, वह सुरक्षा के लिहाज से जरूरी था। कस्टडी में रहते हुए आरोपी का मीडिया से बातचीत करना कानून के खिलाफ है।

1 जून तक बढ़ाई गई मनीष सिसोदिया की कस्टडी
राउज एवेन्यू कोर्ट ने मंगलवार को शराब नीति घोटाले में ED की तरफ से दायर केस में मनीष सिसोदिया की कस्टडी को 1 जून तक के लिए बढ़ा दिया है। 19 मई को शराब नीति मामले में ED और CBI केस में दाखिल चार्जशीटों पर सुनवाई हुई थी।

राउज एवेन्यू कोर्ट ने दोनों मामलों में फैसले सुरक्षित रख लिए हैं। CBI केस में कोर्ट 27 मई को 4 बजे फैसला सुनाएगी। वहीं, ED मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला सुनाने के लिए 30 मई की तारीख तय की है।

केरल के मंदिरों में RSS की शाखा पर रोक:देवस्वम बोर्ड ने कहा-राजनीतिक आयोजन भी नहीं होंगे; कांग्रेस बोली- 90%​​​​​​​ हिंदू RSS के खिलाफ

केरल के मंदिरों में RSS की शाखा पर रोक, कांग्रेस बोली- 90% हिंदू RSS के खिलाफ केरल के ‘त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड’ ने मंदिरों में RSS की शाखा लगाने पर रोक लगा दी है। राज्य के 1248 मंदिरों का मैनेजमेंट संभालने वाले बोर्ड का कहना है कि मंदिरो सिर्फ धार्मिक अनुष्ठान और आयोजन ही कराए जाएंगे। किसी भी राजनीतिक गतिविधि को परमिशन नही दी जाएगी।

आदेश न माने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही गई है। वहीं विधानसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने कहा कि केरल में लगभग 90% हिंदू संघ परिवार के खिलाफ हैं। इसलिए बोर्ड का फैसला सही है।

केरल के मंदिरों में RSS की शाखा लगाना बैन कर दिया गया है। मंदिरों का मैनेजमेंट संभालने वाले त्रावणकोर देवस्वम बोर्ड (TDB) ने सभी 1248 मंदिरों को सर्कुलर जारी किया है। इसमें कहा गया- मंदिरों में सिर्फ धार्मिक अनुष्ठान और आयोजन ही कराए जाएं। किसी भी राजनीतिक गतिविधि या राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की शाखा की परमिशन न दी जाए।

सर्कुलर में बोर्ड ने साफ किया कि आदेश का पालन नहीं करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, बोर्ड ने 30 मार्च 2021 और 2016 में भी सर्कुलर जारी किया था कि मंदिर परिसरों में पूजा-अनुष्ठान के अलावा किसी भी तरह के राजनैतिक आयोजन नहीं होंगे।

नए निर्देश 18 मई को इसलिए जारी किए गए क्योंकि बोर्ड को पता चला था कि राज्य के कुछ मंदिरों में आदेश के बाद भी RSS के इवेंट हो रहे थे। इसलिए अब RSS की शाखा, हथियार प्रशिक्षण और अभ्यास पर रोक लगा दी गई है।

केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर का मैनेजमेंट भी त्रावणकोर देवस्वम बोर्ड के पास ही है।

केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर का मैनेजमेंट भी त्रावणकोर देवस्वम बोर्ड के पास ही है।

आदेश न मानने वालों की TDB में शिकायत करें
देवस्वम बोर्ड के अधिकारियों ने कहा कि सिर्फ RSS ही नहीं, किसी भी संगठन या राजनीतिक दल को पूजा-अनुष्ठान के अलावा मंदिर परिसर में कोई अन्य आयोजन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बोर्ड के अधिकारियों को इस तरह की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने के लिए कदम उठाने और मुख्यालय को रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है।

अगर, इसके बाद भी मंदिरों में ऐसे आयोजन होते हैं तो आम लोग भी बोर्ड में शिकायत करें।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 27 सितंबर 1925 को हुई थी। उस दिन विजयादशमी थी। डॉ. केशव हेडगेवार संघ के संस्थापक हैं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 27 सितंबर 1925 को हुई थी। उस दिन विजयादशमी थी। डॉ. केशव हेडगेवार संघ के संस्थापक हैं।

कांग्रेस बोली- केरल में 90% हिंदू RSS के खिलाफ हैं
केरल विधानसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने कहा कि केरल में लगभग 90% हिंदू संघ परिवार के खिलाफ हैं। इसलिए मंदिर परिसर में किसी भी तरह की गतिविधि पर रोक सही है।

भाजपा ने कहा था- मुख्यमंत्री पारिवारिक हितों की रक्षा कर रहे
मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भी मंदिर परिसर में शाखाओं की फिजिकल ट्रेनिंग के लिए RSS की आलोचना की थी। BJP केरल उपाध्यक्ष केएस राधाकृष्णन ने मुख्यमंत्री पिनाराई के इस बयान पर कहा था कि पिनाराई अपने परिवार के सदस्यों को संतुष्ट करना चाहते हैं। पिनाराई अपने दामाद, पीए मुहम्मद रियास के धार्मिक हितों की रक्षा करने की कोशिश में यह बोल रहे हैं।

त्रावणकोर देवस्वम बोर्ड का गठन 1950 में हुआ था। केरल में इसके अलावा गुरुवयुर, मालाबार, कोचीन और कुडलमानिक्यम बोर्ड भी हैं। पांचों बोर्ड मिलकर लगभग 3 हजार मंदिरों का प्रबंधन करते हैं।

त्रावणकोर देवस्वम बोर्ड का गठन 1950 में हुआ था। केरल में इसके अलावा गुरुवयुर, मालाबार, कोचीन और कुडलमानिक्यम बोर्ड भी हैं। पांचों बोर्ड मिलकर लगभग 3 हजार मंदिरों का प्रबंधन करते हैं।

अब जानिए त्रावणकोर देवस्वम बोर्ड के बारे में
केरल राज्य के 1248 मंदिरों का प्रबंधन त्रावणकोर देवस्वम बोर्ड (TDB) करता है। यह एक स्वतंत्र संस्था है। इसका गठन त्रावणकोर कोचीन हिंदू रिलीजियस इंस्टीट्यूशन एक्ट XV 1950 के तहत हुआ था। प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर के सभी अनुष्ठान भी इसी बोर्ड के निर्देशन में होते हैं। त्रावणकोर देवस्वम बोर्ड के अध्यक्ष वरिष्ठ CPM नेता के. अनंतगोपन हैं।

UPSC सिविल सर्विसेज एग्जाम का रिजल्ट आया, 933 कैंडिडेट्स सेलेक्ट हुए​​​​, टॉप 4 में सिर्फ लड़कियां

UPSC ने सिविल सर्विसेज एग्जाम 2022 के रिजल्ट जारी किए हैं। 933 कैंडिडेट्स का सेलेक्शन हुआ है। टॉप 4 में लड़कियों ने रैंक हासिल की, जिसमें इशिता किशोर पहले नंबर पर रहीं। दूसरे पर गरिमा लोहिया, तीसरे पर उमा हरति एन और चौथे पर स्मृति मिश्रा रहीं। हमने इशिता और गरिमा से बात की।

इशिता ने कहा,’ शुरुआती दो अटेम्प्ट में प्रिलिम्स एग्जाम भी नहीं निकला। मैंने टारगेट रखा कि पहली रैंक ही लेकर आऊंगी। हम जब टारगेट बनाते हैं, तभी उसे हासिल करते हैं।’ वहीं गरिमा ने बताया, ‘सफलता का कोई एक फॉर्मूला नहीं होता है। हर किसी की अपनी स्ट्रैटजी होती है। स्ट्रैटजी बनाएं और उस पर अमल करें।’

बृजभूषण बोले- रामायण में जो रोल कैकेयी-मंथरा ने किया, वैसा ही विनेश मेरे लिए कर रहीं
कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने पहलवान विनेश फोगाट को मंथरा और कैकेयी बताया। उन्होंने कहा, ‘रामायण में जैसे मंथरा और कैकेयी ने रोल प्ले किया था, ठीक वैसे ही विनेश फोगाट मेरे लिए मंथरा बनकर आई हैं।’ बृजभूषण ने ये बातें UP के गोंडा में कही।

उधर, दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों के धरने को एक महीने बीत चुके हैं। इन्होंने बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग को लेकर इंडिया गेट से तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक और भीम आर्मी के चंद्रशेखर भी शामिल हुए।

ऑस्ट्रेलियाई PM बोले- मोदी इज द बॉस; PM मोदी बोले- हमारे लिए पूरी दुनिया एक परिवार

तस्वीरें सिडनी के कुडोस बैंक एरिना की है। इवेंट के दौरान PM मोदी और ऑस्ट्रेलियाई PM ने एक-दूसरे को गले लगाया।

तस्वीरें सिडनी के कुडोस बैंक एरिना की है। इवेंट के दौरान PM मोदी और ऑस्ट्रेलियाई PM ने एक-दूसरे को गले लगाया।

ऑस्ट्रेलिया के PM एंथनी अल्बनीज और PM मोदी ने सिडनी में भारतीय मूल के 20 हजार से ज्यादा लोगों को संबोधित किया। अल्बनीज ने मोदी की तारीफ करते हुए कहा- ‘मोदी इज द बॉस’। वहीं मोदी ने कहा, ‘भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी है। हमारे लिए पूरी दुनिया एक परिवार है।’

PM ने भारतीय मूल के लोगो से कहा, ‘आप यहां भारत के एम्बेसडर हैं। जब भी भारत आएं अपने साथ ऑस्ट्रेलियाई परिवारों को भी लाएं। इससे उन्हें भारत की संस्कृति को समझने का मौका मिलेगा।’ इससे पहले PM ने सिडनी के एक इलाके का नाम बदलकर ‘लिटिल इंडिया’ रखा।

PM मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ सिडनी में द्विपक्षीय बैठक की। इस बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर भी मौजूद रहे।ॉ

नए संसद भवन के उद्घाटन का बहिष्कार करेगी कांग्रेस और आप

देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने देश के नए संसद भवन के उद्घाटन का बहिष्कार करने का फैसला किया है। 28 मई को संसद भवन का उद्घाटन होना है। इसका उद्घाटन पीएम मोदी के हाथों होना निश्चित हुआ है। विपक्षी पार्टियां मुख्यत: कांग्रेस ने इसका विरोध किया है। उसका कहना है कि पीएम की जगह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को इसका उद्घाटन करना चाहिए।

संसद के नए भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल होने को लेकर फैसला उचित समय पर : कांग्रेस

कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि वह इस बारे में उचित समय पर उचित फैसला करेगी कि संसद के नए भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल होना है या नहीं। यहां सवाददाताओं से बातचीत के दौरान पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने यह आरोप भी लगाया कि सरकार ने इस समारोह से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दूर रखकर उनका और पूरे आदिवासी समाज का अपमान किया है।उन्होंने कहा, ‘महामहिम राष्ट्रपति, जो एक सामान्य पृष्ठभूमि से उठकर यहां तक पहुंची हैं, उनका अपमान क्यों हो रहा है? क्या अपमान इसलिए हो रहा है कि वह आदिवासी समाज से आती हैं या फिर उनके राज्य (ओडिशा) में चुनाव नहीं है?’यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस इस समारोह का बहिष्कार करेगी तो वल्लभ ने कहा, ‘उचित समय पर उचित फैसला किया जाएगा।’ कांग्रेस पिछले कुछ दिनों यह मांग कर रही है कि इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति की मौजूदगी भी होनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को संसद के नए भवन का उद्घाटन करेंगे।

कर्नाटक विधानसभा स्पीकर पद के लिए खादर ने किया नामांकन

कर्नाटक के पूर्व मंत्री और पांच बार के विधायक यूटी खादर ने मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए पर्चा भरा। मुख्यमंत्री सिद्दारमैया, उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार और कैबिनेट मंत्री जमीर अहमद खान के साथ पहुंचे खादर ने विधान सौधा में अपना नामांकन दाखिल किया। वह कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष बनने वाले मुस्लिम समुदाय के पहले व्यक्ति होंगे। कांग्रेस के सूत्रों ने कहा कि वह दो साल के कार्यकाल के लिए तैयार हो गए हैं। आलाकमान ने उन्हें बाद में कैबिनेट में शामिल करने का आश्वासन दिया है। (IANS)

Ramswaroop Mantri

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें