अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

एनजीओ की टीमें दरोगाओं को प्रशिक्षण देगी

Share

  • सफाई व्यवस्था में अब फिर कसावट लाएंगे
  • वार्डों में कहीं भी कचरा पाइंट ना बने, फिर चलेगा स्पॉट फाइन का अभियान, निगम कमिश्नर ने कल दिए बैटक में निर्देश

इन्दौर। पिछले कुछ दिनो से निगम का सारा अमला कोरोना प्रोटोकालका पालन कराने के साथ-साथ वैक्सीनेशनके कार्य में जुटा था और अब फिर से सफाई व्यवस्था पर निगम अपना ध्यान केंद्रित करेगा। इसके लिए सभी स्वास्थ्य अधिकारियों की कल बुलाई गई बैठक में निगमायुक्त ने निर्देश दिए कि शहर में कई स्थानों पर बन रहे कचरा पाइंट रोके जाएं और स्पॉट फाइन की कार्रवाइयां भी तेज की जाए। आने वाले दिनों में एनजीओ की टीमें दरोगाओं और सहायक दरोगाओं को प्रशिक्षण देने का अभियान भी शुरू करने वाली है।

शहर में सफाई व्यवस्था कई वार्डों में फिर बिगडऩे लगी थी और कुछ स्थानों पर आ रही शिकायतों के चलते निगम की टीम ने वहां विशेष अभियान भी शुरू कराया है। कल निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियंो की बैठक बुलाकर फिर से सफाई व्यवस्था ) का विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए, ताकि सफाई व्यवस्था) में और कसावट लाई जा सके। उन्होंने अधिकारिोय को निर्देश् दिए कि प्रत्येक वार्ड में यह पता लगाए जाए कि नए कचरा पाइंट तो नहीं बन रहे हैं और अगर वहां कचरा फेंका जा रहा है निगमटीमें वहां पहुंचकर स्पाट फाइन की कार्रवाई करे। इसके अलावा प्रत्येक वार्ड में कचरा गाडिय़ां समय पर पहुंचे। अब तक निगम का सारा अमला कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराने के साथ-साथ वैक्सीनेशन के अभियान में उलझा था, इसके चलते सफाई व्यवस्था पर पूरी तरह ध्यान नहीं दिया जा सका था। अब आने वाले दिनों में नगर निगम के अधीन काम करने वाले एनजीओके अधिकारी दरोगाओं और सहायक दरोगाओं को प्रशिक्षण देकर सफाई व्यवस्था की बारीकियां एक बार फिर समझाएंगे। इससे पहले भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए थे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें