अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

राबड़ी के घर इफ्तार में शामिल हुए नीतीश; 12 दिन पहले तेज प्रताप ने लिखा था- ‘एंट्री नीतीश चाचा’

Share

पटना

5 साल बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की तरफ से आयोजित इफ्तार पार्टी में CM नीतीश कुमार ने शामिल होकर सबको चौंका दिया। लालू यादव को बेल मिलने के बाद उनके इफ्तार में शामिल होने की खबर से बिहार में राजनीति तेज हो गई है। खास बात है कि मुख्यमंत्री अपने आवास के पिछले गेट से पैदल ही वहां पहुंचे। CM आवास और राबड़ी आवास के बीच की दूरी करीब 20 मीटर है। वहीं, इस घटना के बाद तेज प्रताप यादव का 12 दिन पहले का एक पोस्ट सामने आया है, जिसमें उन्होंने लिखा था- एंट्री नीतीश चाचा’।

बता दें कि इससे पहले अंतिम बार 2017 में मकर संक्रांति के मौके पर नीतीश कुमार राबड़ी आवास गए थे। तब वह RJD के साथ मिलकर सरकार चला रहे थे। बाद में उन्होंने नाता तोड़कर BJP से हाथ मिला लिया था।

बताया जा रहा है कि इस बार के आयोजन की पूरी तैयारी तेजस्वी यादव और उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव ने मिलकर की। इसमें बिहार के समस्त जिलों से मुस्लिम समाज के लोगों और अन्य हस्तियों को भी आमंत्रित किया गया।

नीतीश कुमार के राबड़ी आवास पर जाने की घटना के पीछे क्या हैं कारण…

इफ़्तार पार्टी में लालू परिवार से बातचीत करते नीतीश कुमार।

इफ़्तार पार्टी में लालू परिवार से बातचीत करते नीतीश कुमार।

1 . अमित शाह शनिवार को बिहार दौरे पर हैं। वह वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव में शामिल होंगे, लेकिन खास बात है कि इस कार्यक्रम में CM को आमंत्रित नहीं किया गया है। इसके बदले के रूप में भी इसे देखा जा रहा है। हालांकि भाजपा के इस भव्य कार्यक्रम से पहले नीतीश कुमार के इस राजनीतिक स्टंट ने भाजपाइयों को सकते में डाल दिया है। नीतीश कुमार को इसका न्योता मिला है या नहीं, इस पर दोनों पक्ष के नेता चुप हैं। इससे पहले भी नीतीश कुमार को आरा के फ्लाईओवर उद्घाटन कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया था। यहां तक कि पोस्टर से भी नीतीश कुमार को गायब कर दिया गया था।

इफ्तार पार्टी में लालू परिवार के साथ मुख्यमंत्री।

इफ्तार पार्टी में लालू परिवार के साथ मुख्यमंत्री।

2 . नीतीश कुमार इन दिनों BJP के बड़बोले नेताओं के बयान से असहज महसूस कर रहे हैं। वह भले अभी BJP के सहारे बिहार में सरकार चला रहे हैं, लेकिन सब कुछ ठीक नहीं है। धर्मनिरपेक्षता को लेकर नीतीश कुमार अक्सर असमंजस में घिरे दिखते हैं।

तेजस्वी की इफ्तार पार्टी में नीतीश कुमार का चिराग पासवान ने छुआ पैर।

तेजस्वी की इफ्तार पार्टी में नीतीश कुमार का चिराग पासवान ने छुआ पैर।

3. इन दिनों नीतीश कुमार के बारे में तरह-तरह की अफवाहें फैल रही हैं। अंदरखाने की मानें तो नीतीश कुमार बिहार से रिटायरमेंट तो लेना चाहते हैं, लेकिन दिल्ली में सम्मानजनक पोस्ट चाहते हैं। अपनी मंशा को भाजपा के सामने रख चुके हैं। भाजपा ने अभी तक कोई बात नीतीश कुमार से नहीं की है। इसलिए वह राबड़ी आवास पहुंचकर भाजपा को दिखाना चाहते हैं कि उनके सामने भी ऑप्शन है।

नीतीश की इफ्तार पार्टी में शामिल नहीं हुए थे तेजस्वी

पिछले हफ्ते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इफ्तार पार्टी दी थी। इसमें सभी नेताओं को निमंत्रण दिया गया था। हालांकि इसमें प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव नहीं पहुंचे थे। अब तेजस्वी यादव के दावत-ए-इफ्तार में मुख्यमंत्री पहुंचकर राजनीति का नया समीकरण तैयार कर रहे हैं।

10 अप्रैल को तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर किया था पोस्ट।

10 अप्रैल को तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर किया था पोस्ट।

तेजस्वी-नीतीश साथ आए तो बदल जाएगा समीकरण
अगर दोबारा नीतीश कुमार RJD के साथ आए तो बिहार में एक बार फिर सियासी समीकरण बदल जाएगा। 243 सीटों वाली विधानसभा में RJD के पास 76 MLA हैं, वही, JDU के पास 45 और एक निर्दलीय साथ है। नीतीश कुमार यदि RJD के साथ जाएंगे तो जीतनराम मांझी की पार्टी HAM भी साथ चली जाएगी। इसके बाद बिना कांग्रेस, लेफ्ट और AIMIM के तीनों मिलकर सरकार बना सकती हैं। यानी RJD 76+JDU 46+ HAM 4 = 126। वैसे सरकार बनाने के लिए 122 MLA की जरूरत है।

CM नीतीश कुमार 2017 में मकर संक्रांति पर दही-चूड़ा खाने गए थे राबड़ी आवास। इस दौरान लालू यादव ने दही का तिलक लगाकर स्वागत किया था। (फाइल फोटो)

CM नीतीश कुमार 2017 में मकर संक्रांति पर दही-चूड़ा खाने गए थे राबड़ी आवास। इस दौरान लालू यादव ने दही का तिलक लगाकर स्वागत किया था। (फाइल फोटो)

इसका राजनीतिक मतलब निकालना गलत

नीतीश कुमार, चिराग पासवान और तेजस्वी यादव के साथ आने के सवाल का जवाब देते हुए चिराग पासवान ने कहा, ‘नहीं ऐसी कोई संभावना नहीं है। इफ़्तार की दावत को राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में देखना बिल्कुल भी उचित नहीं है।’

वहीं, इफ्तार में शामिल होने के बाद मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा, ‘मैंने और सुशील मोदी जी ने इफ्तार दिया था, वहां भी नीतीश कुमार आए थे। यहां तेजस्वी यादव ने इफ़्तार दिया है। हमें भी बुलाया गया था, हम आ गए। इसमें कोई राजनीतिक मामला निकालने की जरूरत नहीं है।’

अमित शाह के दौरे से पहले नीतीश ने चौंकाया
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को बिहार दौरे पर पहुेंचेंगे। जानकार बताते हैं कि शाह के पहुंचने से पहले नीतीश कुमार का यह राजनीतिक स्टंट भाजपा के नेताओं को रास नहीं आया है। हालांकि नीतीश कई बार इस तरह के प्रयोग कर चुके हैं। कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने नतमस्तक होकर पूरे देश में चर्चा का विषय बन चुके हैं तो अब तेजस्वी यादव के आवास पर पहुंचकर वह किस तरह का मैसेज देना चाहते हैं, ये जल्द ही पता चल जाएगा।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें