अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

सूई की नोक बराबर भी जमीन पर कोई कब्जा नहीं कर सकता-अमित शाह

Share

गृह मंत्री अमित शाह ने चीन की सीमा से लगे अरुणाचल के किबिथू गांव में ‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम’ की शुरुआत की। यहां उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा,’ अब वो जमाना चला गया जब भारत की जमीन पर कोई भी कब्जा कर सकता था। आज सूई की नोक बराबर भी जमीन पर कोई कब्जा नहीं कर सकता। दरअसल, शाह के अरुणाचल दौरे को चीन ने अपनी क्षेत्रीय सम्प्रभुता का उल्लंघन बताया था।

इससे पहले चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि भारतीय गृह मंत्री अमित शाह के अरुणाचल प्रदेश की यात्रा का हम विरोध करते हैं। चीन लंबे समय से अरुणाचल प्रदेश पर अपना दावा करता आया है। पिछले हफ्ते ही चीन ने अपने नक्शे में अरुणाचल प्रदेश की 11 जगहों के नाम बदले थे। चीन के इस दावे को भारत ने खारिज कर दिया था।

उधर, चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी को नेशनल पार्टी का दर्जा दिया है। कोई भी पार्टी नेशनल पार्टी तब बनती है, जब उसे लोकसभा या विधानसभा चुनाव में 4 राज्यों में 6% वोट मिले। AAP को दिल्ली, पंजाब और गोवा में 6% से ज्यादा वोट शेयर मिले थे। इसके बाद गुजरात में करीब 13% वोट शेयर मिले।

1. शाह बोले- अरुणाचल के लोग नमस्ते नहीं, जयहिंद बोलते हैं, कोई यहां कब्जा नहीं कर सकता

अमित शाह ने कहा- अरुणाचल प्रदेश की एक बहुत खास और अच्छी बात है, जब आप यहां के लोगों से मिलोगे तो वे नमस्ते नहीं करते हैं। यहां के लोग जय हिंद बोलते हैं। यहां कोई भी अतिक्रमण नहीं कर सकता, इसकी वजह यहां के लोगों की देशभक्ति है। शाह ने कहा कि ITBP और सेना के जवानों के शौर्य के कारण कोई भी आंख उठाकर हमारे देश की सीमा को नहीं देख सकता।

किबिथू गांव में ‘वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम’ लॉन्च करते हुए शाह बोले- PM मोदी ने सीमावर्ती गांवों में रोजगार देने और विकास करने के लिए वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम शुरू करने का फैसला किया है। आने वाले सालों में सीमा से सटे हर घर में पानी, बिजली, गैस-सिलेंडर और लोगों को रोजगार मिलेगा। इन गांवों को देश के अन्य हिस्सों और अरुणाचल के अन्य हिस्सों से जोड़ा जाएगा।

2. स्कूली लड़कियों को फ्री पैड देने की मांग, सुप्रीम कोर्ट बोला- मेंस्ट्रुअल हाइजीन पर पॉलिसी बनाए केंद्र
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा है कि वह स्कूल जाने वाली लड़कियों की मेंस्ट्रुअल हाइजीन के लिए एक यूनिफार्म पॉलिसी तैयार करे। अदालत ने कहा है कि सभी राज्य 4 हफ्ते के भीतर केंद्र को अपने यहां अपनाई जाने वाली पॉलिसी केंद्र को भेजे। अदालत ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से स्कूलों में लड़कियों के टॉयलेट की उपलब्धता और सेनेटरी पैड की सप्लाई को लेकर जानकारी भी मांगी है।

चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुआई वाली बेंच ने ही राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से सैनिटरी पैड और सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन के लिए किए गए खर्च का ब्यौरा देने को भी कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने यह निर्देश एक जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया। जिसमें देश भर के सरकारी स्कूलों में कक्षा 6 से 12 तक पढ़ने वाली लड़कियों को मुफ्त सैनिटरी पैड दिए जाने का निर्देश देने की मांग की गई थी।

3. NCP, TMC और CPI से नेशनल पार्टी का दर्जा छिना,देश में 6% से कम वोट शेयर होना वजह

वोट शेयर घट जाने की वजह से तृणमूल कांग्रेस, NCP और CPI से नेशनल पार्टी का दर्जा छिन गया है। किसी भी राजनीतिक दल को राष्ट्रीय पार्टी बनने के लिए 3 पैमानों में से किसी एक पर खरा उतरना होता है। पहला- कम से कम चार राज्यों में क्षेत्रीय पार्टी का दर्जा मिल जाए। दूसरा- तीन अलग-अलग राज्यों में लोकसभा की 11 सीटें जीत ले। तीसरा- 4 लोकसभा सीटों के अलावा चार राज्यों में 6% वोट हासिल कर ले।

इसके अलावा राष्ट्रीय लोक दल से राज्य स्तरीय पार्टी का दर्जा वापस लिया गया है। पश्चिम बंगाल में रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (RSP), आंध्र प्रदेश में भारत राष्ट्र समिति (BRS), मणिपुर में PDA, पुडुचेरी में PMK और मिजोरम में MPC का राज्य पार्टी का दर्जा छिन गया है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को नगालैंड में, टिपरा मोथा पार्टी को त्रिपुरा में, मेघालय में वॉइस ऑफ द पीपुल पार्टी को राज्य पार्टी की मान्यता मिली है।

4. देश में इस साल कम बारिश के आसार, अनाज पैदावार घटने और महंगाई बढ़ने का अंदेशा
वेदर फॉरकास्ट एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, इस साल देश में सामान्य से कम बारिश हो सकती है। जुलाई और अगस्त के महीनों में गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में कम बारिश होने की आशंका है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में दूसरी छमाही में सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान जताया गया है। अगर ऐसा होता है तो देश में अनाज की पैदावार घट सकती है।

इससे महंगाई बढ़ेगी। देश में किसान आमतौर पर 1 जून से गर्मियों की फसलों की बुआई शुरू करते हैं। ये वो समय होता है जब मानसून की बारिश भारत पहुंचती है। फसल की बुआई अगस्त की शुरुआत तक जारी रहती है। सामान्य से कम मानसून के कारण देश में अनाज की पैदावार को नुकसान पहुंच सकता है। मौसम विभाग (IMD) भी मानसून को लेकर जल्द ही अपना सलाना पूर्वानुमान जारी करने वाला है।

5. अमृतपाल का साथी पपलप्रीत गिरफ्तार, अमृतसर में सरेंडर करने का प्लान बना रहा था

पंजाब पुलिस ने खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के सबसे करीबी साथी पपलप्रीत को अमृतसर के कत्थूनंगल से गिरफ्तार कर लिया। राज्य के IG सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि पपलप्रीत पर NSA के तहत कार्रवाई की जाएगी। उसे असम के डिब्रूगढ़ जेल भेजा जाएगा। उस पर पहले 6 केस दर्ज हैं। फरार होने के बाद सामने आए कई CCTV फुटेज और तस्वीरों में उसे अमृतपाल के साथ देखा गया।

हालांकि 18 मार्च से फरार चल रहे अमृतपाल को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पपलप्रीत अमृतसर में अपने गांव आकर सरेंडर करना चाहता था, लेकिन उससे पहले ही पंजाब पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस ने जॉइंट ऑपरेशन कर उसे दबोच लिया। पपलप्रीत ने ही अमृतपाल को सरबत खालसा (सिखों की धर्म सभा) बुलाने की अपील करने को कहा था।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें