अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

चूड़ीवाले की पिटाई :घटना पर इलाके में कोई कुछ कहने को तैयार नहीं; बच्ची के घर बाहर ताला लगा था

Share

इंदौर

इंदौर में रविवार को जिस जगह चूड़ीवाले तस्लीम को छेड़खानी के आरोप में पीटा गया, इस घटना पर अभी भी कोई कुछ कहने को तैयार नहीं है। वहीं छेड़छाड़ की पीड़िता के घर की छत पर कपड़े तो सूखते मिले, लेकिन बाहर गेट पर ताला लगा था। घंटों इंतजार करने के बाद भी घर में कोई नहीं आया।

घटना के दो दिन बाद दोपहर करीब 1 बजे हम गोविंद नगर की तंग गलियों में थे। चूड़ीवाले की पिटाई का वीडियो हमारी आंखों के सामने आ गया। वीडियो से मिलती-जुलती संकरी गलियां। इक्का-दुक्का लोग बात कर रहे हैं। एक गली में घुसते ही किराना दुकान पर महिला से पूछा- 2 दिन पहले मारपीट हुई थी। महिला दुकानदार का जवाब मिला- आगे गणेश मंदिर पर जानकरी लो। मोहल्ले में कोई बात कर रहा था कि किसी को पीटा गया था- राखी वाले दिन …।

थोड़ा और आगे बढ़े। चाय की दुकान के बाहर कुछ लोग चाय की चुस्कियां लेते दिखे। पूछने पर पहले संकोच किए, फिर बोले- रविवार को दोपहर में कोई लड़ाई-झगड़ा हुआ था। कुछ और आगे साईं मंदिर चले जाइए, वहां जानकारी मिल सकती है।

हम साईं मंदिर पहुंचे। जिस जगह मारपीट हुई, वहां एक बड़ा नीम का पेड़ है। आसपास खामोशी है। लोग घरों में हैं। जिस बच्ची के साथ छेड़छाड़ हुई, उसका घर बताने को कोई तैयार नहीं था। पास ही के डेयरी वाले ने थोड़ी हिम्मत की। उसने बताया- घटना साईं मंदिर के सामने की है। कुछ मकान छोड़ तीन से चार युवक किसी को पीट रहे थे। वह इधर-उधर भाग रहा था। बस इतना कहकर वो खामोश हो गया। हमें अब भी पीड़ित के घर की तलाश थी।

4 घंटे भटकने के बाद पीड़ित का घर मिला। मकान गोविंद नगर में है। पीड़िता के घर से घटनास्थल (जहां चूड़ीवाले को पीटा गया) करीब आधा किमी दूर है। पीड़िता जिस गली में रहती है, वहां कोई कुछ बताने को तैयार नहीं था। घर की ऊपरी मंजिल पर कपड़े सूखते हुए मिले। यानी परिवार सुबह तक तो था। हम देर शाम तक इंतजार में रहे… परिवार घर नहीं लौटा।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें