अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

उससे किसी ने प्यार नहीं किया…

Share

विनोद शंकर

उससे किसी लड़की ने प्यार नहीं किया
ये और बात है कि
उसने कई लड़कियों से प्यार किया
उन्हें प्रपोज किया
फिर भी अकेला ही रह गया

जबकि उसके दोस्त
प्रेम की दुनिया में व्यस्त रहे
कभी मैना तो कभी तोता के साथ
आकाश में उडते रहे

जब भी वो उन्हें देखता
तो अपनी किस्मत पर रोता
और इस भरी दुनिया में
अकेला ही सफ़र करता

सोचता वो कितने खुशनसीब है
जिन्हें किसी का प्यार मिला
और वो कितना बदनसीब है कि
उसे किसी का प्यार नहीं मिला

अब उसने इस हकीकत को स्वीकार कर लिया है
और जान गया है कि प्यार की चिड़ियां
उसी पेड़ पर फुदकती है
जिस पर फल लगता है
और वो तो एक सुखा हुआ पेड़ है
जिसे इस अंधेरे में जलना है
भला उसे कौन प्यार करेगा
जिसे कुछ ही दिनों में मिटना हैं
इसलिए वो अब अकेले ही खुस रहता हैं
और किसी से प्यार कि उम्मीद नहीं करता है !

Ramswaroop Mantri

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें