अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

शिप्रा का जल पीने वाले भाजपा नेताओं को 11 हजार इनाम देगी कांग्रेस की नूरी खान

Share

उज्जैन

शिप्रा शुद्धिकरण का मुद्दा लपकने के लिए कूदीं कांग्रेस की नूरी खान ने इसे और राजनीतिक रंग दे दिया है। नूरी ने भाजपा को खुला चैलेंज देते हुए कहा है कि भाजपा का जो भी बड़ा नेता शिप्रा नदी का जल ग्रहण करके बता देगा तो मैं उसे 11 हजार रुपए का इनाम दूंगी।

शुक्रवार को जिला अस्पताल से छुट्‌टी होने के बाद नूरी मीडिया के सामने आई। कहा इस मुद्दे को लेकर मैं कोर्ट तक जाउंगी। नूरी खान ने कहा कि मेरा आंदोलन खत्म नहीं हुआ है, मैं रणनीति तैयार कर रही हूं। अपनी पार्टी के साथ आगे जो होगा मैं बताऊंगी। क्योंकि कल का मेरा आन्दोलन मैंने खत्म नहीं किया है।
गुरुवार को उतरीं थीं नदी में
20 जनवरी को ढाई घण्टे के जल सत्याग्रह पर पानी में रहने रहने के दौरान वे डूबते हुए बची थीं। और नूरी की तबीयत बिगडने के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय भर्ती किया गया था। शुक्रवार को नूरी ने प्रशासन की मंशा पर सवाल खड़े किये। कहा मेरे सत्याग्रह के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम ने पत्रकारों से कहा कि मौके पर एम्बुलेंस की जरुरत नहीं थी, जबकि मेरा टेम्प्रेचर लगातार गिर रहा था। यदि एंबुलेंस में मुझे नहीं लाते तो तबीयत ज्यादा खराब हो जाती।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें