अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

बिहार में नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, चार की मौत, 100 से अधिक घायल

Share

बक्सर: नई दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से असम के कामाख्या तक जा रही 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के 5 डिब्बे बुधवार को बक्सर जिले के रघुनाथपुर स्टेशन के पास पटरी से उतर गए। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी बीरेंद्र कुमार ने बताया कि कामाख्या जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के कई डिब्बे रात करीब नौ बजकर 35 मिनट पर बक्सर जिले के रघुनाथपुर स्टेशन के पास पटरी से उतर गए। ट्रेन के पटरी से उतरने के बाद आस-पास के स्थानीय लोग डिब्बों से लोगों को बचाने के लिए दौड़ पड़े।

बुधवार रात 9.35 बजे बेपटरी हुई ट्रेन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि दानापुर मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के निकट बुधवार की रात 9.35 बजे आनंद विहार टर्मिनल से चलकर कामाख्या जाने वाली गाड़ी संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है।

अब तक चार की मौत

बक्सर डीएम अंशुल अग्रवाल के अनुसार, 100 से अधिक लोग घायल बताए जा रहा हैं। 4 लोगों की मौत हो चुकी है। घायलों में 20 की हालत गंभीर है, जिन्हें इलाज के लिए पटना एम्स रेफर कर दिया है। मौके पर एसडीआरएफ और एनडीआर की टीम पहुंच चुकी है। उन्होंने बताया के इस दुर्घटना की खबर के बाद मेडिकल टीम और अधिकारियो के साथ-साथ दुर्घटना राहत यान घटनास्थल पर पहुंच चुकी है।

रेल हादसा3

हेल्पलाइन नंबर जारी

रेलवे ने यात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। पटना के लिए – 9771449971, दानापुर के लिए – 8905697493, एआरए के लिए – 8306182542 और सीओएमएल सीएनएल के लिए 7759070004। नई दिल्ली- 01123341074,9717631960, आनंद विहार- 9717632791, COMM/CNL DLI DIVISION- 9717633779, प्रयागराज- 0532-2408128, 0532-2407353, 0532-2408149, फतेहपुर- 05180-222026, 05180-222025, 05180 -222436, कानपुर- 0512-2323016, 0512-2323018, 0512-2323015, इटावा- 7525001249, टुंडला- 05612-220338, 05612-220339, 05612-220337, अलीगढ़- 0571-2409348

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें