अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

BF से बेहतर कुछ भी नहीं 

Share

           ~ कुमार चैतन्य 

एक नन्हें लड़़के ने नन्हीं लड़की से कहा :

  • I am your BF.! मैं तुम्हारा BF हूं !
  • लड़की ने पूछा
  • What is BF ?
  • लड़का हंसकर बोला…
  • BF यानी Best Friend. बेहद अच्छा दोस्त.

कुछ समय बीता, दोनों नवजवान हो गए और लड़की बेहद सुंदर, उस लड़के ने लड़की से फिर कहा :

  • I am your BF !!
  • लड़की शर्माती सी उसके कंधे पर झुकी और आहिस्ता से पूछा : अब What is BF?
  • लड़का बोला :-
  • BF यानी Boy Friend.
    पुरुष मित्र.

कुछ वर्ष के बाद उन्होंने शादी कर ली, उनको प्यारे प्यारे बच्चे हुए, पति मुस्कराया और अपनी पत्नी से बोला :

  • I am your BF .!
  • पत्नी मुस्कराकर पति से बोली :
  • What is BF ? अब BF यानी क्या ?
  • पति फिर मुस्कराया और बच्चों की ओर निहारकर बोल पड़ा :
  • आपके बच्चों का पिता (Baby’s Father).

समय गुज़रता गया दोनों बुजुर्ग हो गए, एक दिन दोनों आंगन में साथ बैठे थे, सूरज की ओर देख रहे थे, बुज़र्ग ने फिर दोहराया :

  • मेरी प्रिय, I am your BF .!
  • बुज़र्ग महिला हंस पड़ी, अपने झुर्रियों वाले चेहरे के साथ:
  • What is BF ? अब BF यानी क्या ?
    बुड्ढा ख़ुशी से हंसा और रहस्यमयी अंदाज में बोल पड़ा :-
  • Be Forever .!
    हमेशा एक दूजे के लिये.

जब बुजुर्ग जिंदगी की अंतिम सांसें ले रहा था, तब भी बोला :

  • I am your BF
  • बुढ़िया गम से भरी बोली :
  • अब What is BF ..?
  • आंखें बंद करते हुए बुजुर्ग बोला :
    BF यानी Bye Forever !
    अलविदा हमेशा के लिए.

कुछ दिनों में बुजुर्ग महिला भी पंचतत्व में विलीन हो गई.
दीवार पर दोनों की साथ-साथ फोटो लगाई गई.
उनके बच्चों ने एक सुन्दर सी बात लिखवाई :
BF यानी Besides Forever !
पास हूं हमेशा के लिये.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें