अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*अब 10 साल से ऊपर के बच्चे खुद चला सकेंगे अपना बैंक अकाउंट*

Share

नई दिल्ली: अगर आपके बच्चे की उम्र 10 साल से ज्यादा है और वह पैसों को लेकर थोड़ा समझदार भी है, तो अब वह खुद अपना बैंक अकाउंट चला सकता है. भारतीय रिजर्व बैंकने एक बड़ा फैसला लेते हुए बैंकों को ये अनुमति दे दी है कि वो 10 साल से ऊपर के नाबालिगों को खुद से सेविंग और फिक्स्ड डिपॉजिट अकाउंट खोलने और ऑपरेट करने की सुविधा दे सकते हैं. इस कदम से बच्चे फाइनेंशियल रूप से ज्यादा समझदार बनेंगें और उन्हें जल्दी से पैसों की अहमियत भी समझ आएगी.

10 साल से ऊपर के बच्चों को बैंकिंग की आजादी
RBI ने 21 अप्रैल को जारी सर्कुलर में कहा है कि अब अगर10 साल और उससे ऊपर की उम्र के नाबालिग बच्चे चाहें, तो खुद से बैंक में सेविंग या फिक्स्ड डिपॉजिट अकाउंट खोलने और उसे चलाने की इजाजत दी जा सकती है. हालांकि, हर बैंक अपनी रिस्क पॉलिसी के अनुसार लिमिट और शर्तें तय करेगा और वो सभी शर्तें अकाउंट होल्डर को पहले से बता दी जाएंगी.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें