अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

…अब सिर्फ़ आदिवासी होने से काम नहीं चलेगा !

Share

तुमने हमें असभ्य और जंगली कहा
हमने ध्यान नहीं दिया

तुमने हमें आदिवासी नहीं
अनुसूचित जनजाति कहा
जिसका हमने आज तक
मतलब ही नहीं समझा

अब तुम हमें माओवादी
कह रहे हो
जिसे हमने स्वीकार कर लिया है
ये मानते हुए कि
अब सिर्फ़ आदिवासी होने से काम नहीं चलेगा

भले ही इसके बदले में हमें
कितनी भी बड़ी कीमत चुकानी पड़े !

इसके अलावा और कोई रास्ता
नहीं है हमारे पास
अपना अस्तित्व बचाने का
तुमसे मुक्ति पाने का
जिसका हमने भी कसम खा लिया है.

  • विनोद शंकर

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें