दिल्ली: लोगों को सोने की शुद्धता का पता नहीं होता है, जिसका फायदा उठाकर ज्वैलर्स ग्राहकों को बिना हॉलमार्क वाला कम कैरेट वाला सोना या अशुद्ध सोना थमा देते हैं, जो कुछ दिनों बाद खराब होने लगता है। वहीं, जब आप उस सोने को वापस करने या बदलने जाते हैं, तो आपको उसका कम रेट मिलता है। इन सभी समस्याओं को खत्म करने के लिए सरकार ने हॉलमार्किंग का नया नियम बनाया। इस साल 1 जून से इसका दूसरा चरण लागू हो जाएगा। देश के 256 जिलों में इसका पहला चरण 23 जून 2021 को लागू किया गया था। इसके लागू होने के बाद ज्वैलर्स बिना हॉलमार्क वाला सोना नहीं बेच सकेंगे।भारतीय मानक ब्यूरो ने 4 अप्रैल 2022 को एक नोटीफिकेशन के माध्यम से यह घोषणा की थी। बता दें कि अब तक 6 शुद्धता श्रेणियों 14 कैरेट, 18 कैरेट, 20 कैरेट, 22 कैरेट, 23 कैरेट और 24 कैरेट के लिए सोने की हॉलमार्किंग की अनुमति थी। इस प्रकार अन्य शुद्धता (21KT या 19KT) के सोने के आभूषणों को बेचने से पहले हॉलमार्क करना अनिवार्य नहीं था। हालांकि, यह नियम 1 जून बदल जाएगा। अब ज्वैलर्स बगैर हॉलमार्क वाला सोना नहीं बेच सकेंगे।
You may also like
देश-विदेश :तेहरान में बमबारी, ईरान पर ट्रंप बोले- युद्ध खत्म होने के करीब; दुनिया में बढ़ी तेल और गैस की किल्लत,पश्चिम बंगाल में सीएम बनर्जी ने कानून विभाग की जिम्मेदारी संभाली
Share आज: पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच एअर इंडिया 78 उड़ानें फिर शुरू करेगा, सोनम वांगचुक की याचिका पर सुनवाई आज 10 मार्च 2026 को कृष्ण पक्ष की सप्तमी है। मंगलवार को बजट सत्र का दूसरा दिन है। वहीं पश्चिम एशिया संघर्ष के...
15 min read
एयरपोर्ट पर समोसे-चाय के नाम पर ‘लूट’ खत्म हो?
Share आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सोमवार को एक बार फिर से एयरपोर्ट पर मिलने वाले महंगे खाने का मुद्दा संसद में उठाया. उन्होंने सरकार की उड़ान यात्री कैफे (Udaan Yatri Cafes) पहल की तारीफ तो की...
4 min read
नारी कॉन्ट्रैक्टर:भारत का वो धाकड़ ओपनर जो 26 की उम्र में बना कप्तान,सिर में चोट लगने के बाद कभी नहीं खेल पाए नारी कॉन्ट्रैक्टर
Share क्रिकेट बेहद रोमांचक खेल है. यह खेल हमें दौलत और शोहरत के शिखर पर पहुंचाता है, लेकिन खेल के साथ-साथ इंजरी का खतरा हमेशा बना रहता है. ऐसे कई क्रिकेटर हैं जिनका करियर इंजरी की वजह से प्रभावित हुआ या फिर समय से पहले...
2 min read




