अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इंदौर के बाजारों में रौनक,,,अब फिर 200 करोड़ के ऊपर पहुंच जाएगा रोज का बिजनेस

Share

इंदौर. मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर अब फिर रफ्तार पकड़ सकेगी. अब यहां फिर से रोज का औसत बिजनेस 200 करोड़ के ऊपर पहुंच जाएगा. बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, रविवार का लॉकडाउन खुलने से इंदौर के बिजनेस को सीधा-सीधा 300 से 400 करोड़ का फायदा होगा. रविवार का जनता कर्फ्यू खत्म होने से इंदौर के कारोबार में सीधे 30 फीसदी की बढ़ोतरी हो जाएगी.

बाजार विशेषज्ञ बताते हैं कि इंदौर में हर दिन औसतन 150 करोड़ का कारोबार होता है, जो रविवार को 300 से 400 करोड़ के बीच में पहुंच जाता है. खासकर रेस्टोरेंट, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम एप्लायंस, कपड़ा बाजार और ऑटो सेक्टर की खरीदी दोगुनी हो जाएगी. मॉल में सामान्य दिनों की तुलना में रविवार को तीन गुना अधिक लोग पहुंचते हैं. छुट्टी होने से सभी के पास खरीदी के लिए पर्याप्त समय रहता है. इसीलिए आम दिनों की तुलना में दो से तीन गुना अधिक लोग केवल रविवार को खरीददारी करने पहुंचते है.

शनिवार-रविवार हैं फायदेवाले दिन

गौरतलब है कि होटल, रेस्टोरेंट, क्लब, बार का तो पूरे सप्ताह का 70 फीसदी कारोबार ही शनिवार-रविवार को होता है. वहीं. ऑटो मोबाइल  कारोबार के लिए भी रविवार का दिन फायदेवाला रहता है. इस दिन लोग कार समेत दूसरे वाहनों की खरीदी के लिए पहुंचते हैं. इससे इससे सेक्टर में तेजी आएगी. हालांकि, अनलॉक के बाद अलग-अलग सेक्टर के लोग पाबंदिया हटाने की मांग भी कर रहे हैं.

शादी में 50 लोगों की पाबंदी हटाने की मांग

लाइट एंड साउंड एसोसिएशन ने शादियों में 50 लोगों की पाबंदी हटाने की मांग की है. एसोसिएशन के अध्यक्ष नितिन सोनी का कहना है कि जब सभी चीजें खुल गईं हैं. बाजारों और माल्स में भीड़ बढ़ रही है. ऐसे में शादियों में भी मैरिज गार्डन की क्षमता से 50 फीसदी लोगों को शामिल करने की छूट दी जानी चाहिए. ताकि,  इस व्यवसाय से जुड़े लोगों को राहत मिल सके. पिछले 4 महिने से बंद होने की वजह से इनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है. इसलिए सरकार को इनकी तरफ भी ध्यान देना चाहिए.

कोरोना का ग्राफ घटा

रविवार अनलॉक इसलिए किया गया क्योंकि प्रदेश के 35 जिलों में कोरोना का एक भी केस नहीं आया. इंदौर की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में 9 हजार 375 सैंपल की जांच में केवल 7 मरीज कोरोना पॉजिटिव आए है. वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर मात्र 141 रह गई है. हालांकि, तीसरी लहर की संभावना खत्म नहीं हुई है, इसलिए सभी से कोरोना प्रोटोकॉल के पालन की अपील जरूर की जा रही है.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें