अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

अब उज्जैन सिंहस्थ की मॉनिटरिंग`इंदौर से होगी

Share
  • आशीष सिंह को मिलेगी सिंहस्थ की समूची बागडोर,बाबा महाकाल ने फिर दिया सेवा का मौका

इंदौर।  छुट्टी के दिन जो शासन ने 9 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए उसमें उज्जैन कलेक्टर भी चपेट में आए, जिन्हें हटाए जाने की सुगबुगाहट बीते कई समय से चल रही थी। मगर अभी जो ताजा विवाद उनके बंगले पर घटित हुआ उसके बाद कल ही शासन ने उन्हें हटा दिया। वहीं इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को उज्जैन सिंहस्थ की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई और उन्हें फिलहाल मेला अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं सूत्रों का कहना है कि कुछ माह बाद श्री सिंह को बतौर संभागायुक्त उज्जैन की कमान मिल सकती है, जिसके चलते सिंहस्थ 2028 का पूरा जिम्मा उन्हें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सौंपना चाहते हैं। फिलहाल इंदौर से ही उज्जैन सिंहस्थ की मॉनिटरिंग की जाएगी।

कलेक्टर आशीष सिंह का कहना है कि बाबा महाकाल ने उन्हें एक बार फिर सेवा का मौका दिया है और वे आज दोपहर मुख्यमंत्री के अम्बेडकर जयंती के कार्यक्रम के बाद उज्जैन जाएंगे और वहां चल रही सिंहस्थ की गतिविधियों की जानकारी लेंगे। इसके पूर्व भी वे सिंहस्थ से जुड़ी महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होते रहे हैं और चूंकि पूर्व में उज्जैन कलेक्टर के रूप में भी काम कर चुके हैं और महाकाल कॉरिडोर का अधिकांश काम उनके ही कार्यकाल में पूरा हुआ था। लिहाजा उज्जैन सिंहस्थ से जुड़ी तैयारियों की भी उन्हें पूरी जानकारी है और इंदौर से भी उसकी मॉनिटरिंग करते रहेंगे। कल ही राज्य शासन ने जो तबादले किए उनमें इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को उज्जैन सिंहस्थ के मेला अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

दरअसल, मुख्यमंत्री अभी तक उज्जैन सिंहस्थ की तैयारियों से संतुष्ट नहीं हैं, जिसके चलते वे आशीष सिंह जैसे काबिल अधिकारी को पूरा जिम्मा सौंपना चाहते हैं और कुछ माह बाद कलेक्टर का प्रमोशन भी सचिव के लिए हो जाएगा और तब उन्हें उज्जैन का संभागायुक्त बनाकर सिंहस्थ-2028 की समस्त बागडोर सौंपी जा सकती है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह की कार्यप्रणाली से संतुष्ट हैं और वे उनके पसंदीदा अफसरों में भी शुमार किए जाते हैं। यही कारण है कि इंदौर कलेक्टर रहते हुए उन्हें उज्जैन सिंहस्थ का मेला अधिकारी बनाया गया और अभी जो उज्जैन संभागायुक्त हैं वे जुलाई में सेवानिवृत्त भी हो रहे हैं। दूसरी तरफ उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह लगातार विवादों में रहे हैं और पिछले हफ्ते उनके बंगले पर जो घटनाक्रम हुआ उसने पुलिस प्रशासन की भी किरकिरी करवाई और मुख्यमंत्री को अपने गृह जिले में तुरंत ही ये बदलाव करना पड़ा और उज्जैन में ही निगमायुक्त रहे रोशन सिंह को अब उज्जैन कलेक्टर का जिम्मा सौंपा गया है।

Add comment

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

Follow us

Don't be shy, get in touch. We love meeting interesting people and making new friends.

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें