अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

अब अब्‍दुल्‍ला आजम और पत्‍नी तंजीन फातिमा के खिलाफ वारंट 

Share

आजम खान को कल शत्रु सम्‍पत्ति मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिल गई लेकिन उनके परिवार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अ

आजम परिवार की मुश्किलें और बढ़ीं, अब बेटे अब्‍दुल्‍ला आजम और पत्‍नी तंजीन फातिमा के खिलाफ जारी हुआ वारंट 

ब उनके बेटे और सपा विधायक अब्‍दुल्‍ला आजम के साथ-साथ पत्‍नी तंजीन फातिमा के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी हो गया है। बताया जा रहा है दो जन्‍म प्रमाण पत्र मामले में कई तारीखों पर न पहुंचने के चलते कोर्ट ने यह वारंट जारी किया है। 

इस मामले में गवाह सेंट पाल्‍स स्‍कूल के प्रधानाचार्य कोर्ट पहुंचे थे लेकिन जिरह नहीं हो सकी। अब्‍दुल्‍ला आजम के वकील ने उनकी हाजिरी माफी के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। इस प्रार्थना पत्र को अस्‍वीकार करते हुए कोर्ट ने वारंट जारी कर दिया। बताया जा रहा है कि पिछली कई तारीखों से अब्‍दुल्‍ला आजम और उनकी मां तंजीन फाजिमा मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट नहीं पहुंच रहे हैं।

दोनों को 10 महीने तक जेल में रहने के बाद दिसम्‍बर 2020 में जमानत पर सीतापुर जेल से रिहा किया गया था। इसी जेल में आजम खान 26 महीने से बंद चल रहे हैं। उनके खिलाफ 89 मामले दर्ज हैं जिनमें से 88 में उन्‍हें जमानत मिल चुकी है। 

विधायक अब्‍दुल्‍ला आजम के अलग-अलग जन्‍मतिथि के दो जन्‍म प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट और दो पैन कार्ड बनाने के मामले में भाजपा नेता आकाश सक्‍सेना ने तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज कराए थे। जन्‍म प्रमाण पत्र मामले में अब्‍दुल्‍ला के अलावा उनके पिता आजम खान और मां पूर्व सांसद डा.तंजीन फातिमा भी नामजद हैं। 

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें