अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

‘अब हम लोग सब दिन के लिए यही रहेंगे’, नीतीश कुमार

Share

बिहार में राजनीतिक उठापटक का अंत हो गया। नीतीश कुमार ने 9वीं बार सीएम पद की शपथ ले ली है। उनके साथ आठ मंत्रियों ने शपथ ली। सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा ने भी शपथ ग्रहण किया। उसके अलावा विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, संतोष सुमन और सुमित कुमार सिंह ने भी शपथ ली। बीजेपी के प्रेम कुमार को भी शपथ दिलाई गई। बाकी मंत्रियों के विभाग को एक दो दिनों के अंदर बांट दिया जाएगा।

नीतीश बोले, ‘पहले भी साथ थे, बीच में कहीं गए थे, अब सब दिन साथ रहेंगे’

बिहार में नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार ने रविवार को कहा, “पहले भी हम भाजपा के साथ थे, बीच में कहीं गए थे, अब फिर से साथ आ गए। अब सब दिन साथ रहेंगे।” उन्होंने कहा, “मेरे साथ आठ मंत्रियों ने शपथ ली है और बाकी लोगों को भी जल्द ही शपथ दिलाई जाएगी। सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा उपमुख्यमंत्री होंगे।”पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के विकास के दावे को लेकर सवाल उठाए जाने के संबंध में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा, “हम बिहार के विकास और प्रगति के लिए काम करते हैं, हम यही करते रहेंगे। मैं पहले जहां था, वहीं वापस आ गया हूं। अब कहीं जाने का सवाल ही नहीं उठता।” इससे पहले नीतीश कुमार ने नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। नीतीश के अलावा सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा सहित आठ लोगों ने मंत्री पद की शपथ ली है।

निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह ने ली शपथ

विधायक सुमित कुमार सिंह स्टूडेंट लाइफ से सियासत में सक्रिय रहे हैं। साल 2010 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने चकाई से चुनाव लड़ा। जेएमएम (झारखंड मुक्ति मोर्चा) की टिकट पर चुनाव लड़कर वो विधानसभा पहुंचे। इसके बाद साल 2015 में उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा। हालांकि, उन्हें शिकस्त मिली। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के इस्तीफे के साथ बिहार में फिर से एनडीए सरकार की वापसी होने जा रही है। 9वीं बार नीतीश सीएम पद की शपथ लेंगे। उनके साथ 2 उप मुख्यमंत्री और 6 कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसमें एक नाम चकाई विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह (Sumit Kumar Singh) का भी है। वो बिहार के कद्दावर नेता रहे नरेंद्र सिंह के बेटे हैं।

‘हम’ नेता संतोष सुमन ने ली शपथ

संतोष कुमार सुमन ने लिया शपथ। पूर्व सीएम जीतनराम मांझी के बड़े बेटे संतोष कुमार सुमन को साल 2018 में बिहार विधान परिषद के सदस्य बनाए गए थे। इसके बाद 16 नवंबर साल 2020 में नीतीश कुमार की सरकार में मंत्री पद का शपथ ग्रहण किया था। 2020 में संतोष सुमन को लघु सिंचाई मंत्री के साथ ही अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्रालय का मंत्री बनाया गया था।

तेजस्वी की तीखी प्रतिक्रिया

नीतीश कुमार के इस्तीफे पर तेजस्वी यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि खेला अभी बाकी है। हमलोग जिस उद्देश्य से आए थे उसे छोड़े बिना नीतीश कुमार बाहर निकल गए हैं। नीतीश कुमार ने उद्देश्य की हत्या कर दी है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें