अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

दशहरा मैदान के पास ग्रीन बेल्ट की जमीन पर कब्जा कर खड़ी कर दी गुमटियां, निगम ने अवैध कब्जे को तोड़ा

Share

इंदौर

नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को दशहरा मैदान के समीप टीन शेड डालकर ग्रीन बेल्ट की जमीन पर कब्जा करने वालों पर कार्रवाई की। इन लोगों ने सरकारी जमीन पर गुमटियां खड़ी कर व्यापार शुरू कर दिया था। दरअसल, निगम को यहां की लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि अवैध कब्जा बढ़ता जा रहा है। इस पर निगम आयुक्त ने अवैध कब्जे को हटाने के निर्देश दिए थे।

ग्रीन बेल्ट दशहरा मैदान के आसपास कुछ लोगों ने टीन शेड डालकर अवैध रूप से अतिक्रमण कर रखा था। जिसके साथ ही असामाजिक तत्वों का भी यहां डेरा लगा रहता था। इन लोगों के कारण यहां से गुजरने वालांे को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसकी शिकायत लगातार निगम आयुक्त के पास आ रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने अवैध निर्माण पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

इस पर उपायुक्त लता अग्रवाल के नेतृत्व में निगम की रिमूव्हल टीम दशहरा मैछान पहुंची और टीन शेड डालकर तैयार की गई गुमटी को हटा दिया। विवाद की स्थिति को देखते हुए निगम ने पूरी तैयारी कर रखी थी। यहां पर पुलिस की एक टीम भी तैनात थी।

निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने बताया कि ग्रीन बेल्ट में कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा था। जबकि ग्रीन बेल्ट को पूरी तरह से डेवलप किया गया है। वह उसी प्रकार से रहे, इसी कड़ी में दशहरा मैदान के पास ग्रीन बेल्ट को हटाकर उसे अतिक्रमण मुक्त किया गया है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें