अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

आर्यन खान को गिरफ्तार करने वाले ऑफिसर समीर वानखेड़े पर ड्रग केस में 25 करोड़ की रिश्वत मांगने का आरोप

Share

मुंबई

शाहरुख खान के बेटे आर्यन को क्रूज ड्रग्स केस में गिरफ्तार करने वाले मुंबई NCB के पूर्व चीफ समीर वानखेड़े के घर पर शुक्रवार को CBI ने छापा मारा। जांच एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि समीर ने क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन खान को न फंसाने के लिए 25 करोड़ की रिश्वत मांगी थी। समीर के एक साथी ने इस मामले में कथित तौर पर 50 लाख रुपए लिए थे।

इसी मामले में CBI ने समीर सहित 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एजेंसी ने इनके मुंबई, दिल्ली, रांची और कानपुर में कुल 29 ठिकानों पर छापेमारी की।

तस्वीर 2021 की है, शाहरुख के बेटे आर्यन को NCB कोर्ट में पेश करने के लिए ले जा रही है।

तस्वीर 2021 की है, शाहरुख के बेटे आर्यन को NCB कोर्ट में पेश करने के लिए ले जा रही है।

अक्टूबर 2021 में हुई थी आर्यन की गिरफ्तारी
समीर वानखेड़े ने 2 अक्टूबर 2021 को मुंबई से गोवा जा रहे कॉर्डेलिया क्रूज में रेव पार्टी की सूचना मिलने के बाद छापेमारी की थी। यहां से आर्यन खान की गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद आर्यन 26 दिन तक पुलिस की कस्टडी में रहे, इस दौरान उन्हें आर्थर रोड जेल भी भेजा गया था।

आर्यन के खिलाफ पुख्ता सबूत न मिलने की वजह से कोर्ट ने उन्हें 28 अक्टूबर को बेल पर रिहा कर दिया था। मामले में गिरफ्तार अरबाज मर्चेंट ने कोर्ट में गवाही दी थी कि आर्यन के पास ड्रग्स नहीं थी और उन्होंने अरबाज को भी ड्रग कैरी करने से मना किया था।

समीर वानखेड़े के बारे में भी जान लीजिए…
समीर वानखेड़े NCB मुंबई के पूर्व चीफ रह चुके हैं। दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत से लेकर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान तक बॉलीवुड की कई हस्तियों के केस वानखेड़े के कार्यकाल के दौरान सामने आए। इस दौरान वानखेड़े पर कुछ गंभीर आरोप भी लगे। जनवरी 2022 में मुंबई के NCB चीफ समीर वानखेड़े का तबादला राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) कर दिया गया था। इसके बाद मई 2022 में समीर का तबादला डीआरआई से चेन्नई डीजी टैक्सपेयर सर्विस निदेशालय में कर दिया गया।

ड्रग केस में बेटे की गिरफ्तारी पर गौरी खान ने क्या कहा?

शाहरुख खान की पत्नी गौरी ने पहली बार आर्यन खान की गिरफ्तारी पर कहा, “हम जिस दौर से गुजरे हैं, उससे बुरा कुछ नहीं हो सकता है, लेकिन हम फैमिली के रूप में एक अच्छे स्पेस में हैं। सब हमें प्यार कर रहे हैं। हमारे सारे दोस्त और जिन लोगों को हम जानते भी नहीं, उन्होंने भी हमारा साथ दिया है। इतने सारे प्यार और मैसेजेस के लिए मैं खुद को ब्लेस्ड फील करती हूं। जिन लोगों ने हमारी मदद की है, मैं उन सभी की हमेशा शुक्रगुजार रहूंगीं।”

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें