*मध्य प्रदेश से भी सैकड़ो कार्यकर्ता सम्मेलन में भागीदारी करेंगे*
इंदौर ।समाजवादी आंदोलन के 90 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पुणे में तीन दिवसीय समाजवादी एकजुटता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन राष्ट्र सेवा दल के मुख्यालय पर 19 -20- 21 सितंबर को आयोजित किया गया है।उक्त जानकारी देते हुए लोहिया विचार मंच मध्यपदेशके अध्यक्ष रामबाबू अग्रवाल एवं समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश के महासचिव रामस्वरूप मंत्री ने बताया कि 90 साल के इस जश्न में देश भर से नए और पुराने समाजवादी कार्यकर्ता जुटेंगे, जो पुणे घोषणा पत्र पर विचार मंथन कर आगामी 10 वर्षों के लिए समाजवादी कार्यकर्ता क्या करें इस पर निर्णय करेंगे ।
सम्मेलन का आयोजन राष्ट्र सेवा दल, एस.एम. जोशी सोशलिस्ट फाउंडेशन, युसुफ मेहेरअली सेंटर, महाराष्ट्र गांधी स्मारक निधि, समाजवादी समागम आदि ने किया है।
सम्मेलन में पंडित रामकिशन, पूर्व सांसद, राजस्थान, रामजीलाल सुमन, राज्य सभा सांसद, उ. प्र, जावेद अली, सांसद, सपा, उप्, रमाशंकर सिंह, पूर्व मंत्री, म प्र,बी. आर.पाटिल, विधायक एवं उपाध्यक्ष, योजना आयोग, कर्नाटक विधानसभा,. अब्बू आजमी, विधायक, महाराष्ट्र विधानसभा, माता प्रसाद पांडेय, नेता प्रतिपक्ष, उ. प्र. विधानसभा,जय शंकर पांडेय, पूर्व विधायक सपा, उ प्र, राम गोविंद चौधरी, पूर्व विधायक, पूर्व केंद्रीय मंत्री, उप्र, डॉ सुनीलम, पूर्व विधायक-म प्र, अध्यक्ष, किसान संघर्ष समिति, हरीश खन्ना, पूर्व विधायक, दिल्लीः टी. गोपाल सिंह, पूर्व न्यायाधीश, हैदराबाद शाहिद देश के जने-माने
समाजवादी नेता पूर्व विधायक पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद भागीदारी करेंगे। मध्य प्रदेश से इंदौर ग्वालियर उज्जैन भोपाल सहित कई जिलों के प्रतिनिधि भी सम्मेलन में भागीदारी के लिए पुणे पहुंच रहे हैं।
देश भर के समाजवादी कार्यकर्ताओं के स्वागत के लिए राष्ट्र सेवा दल का मुख्यालय सज कर तैयार है।
श्री अग्रवाल एवं श्री मंत्री ने आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन का उद्घाटन पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ,उत्तरप्रदेश विधानसभा करेंगे।ध्वजारोहण 100 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व सांसद पं. रामकिशन करेंगे।
* समाजवादी प्रदर्शनी का लोकार्पण राष्ट्रसेवा के अध्यक्ष पन्नालाल सुराणा करेंगे । अध्यक्षता आई टी एम विश्वविद्यालय के पूर्व कुलाधिपति रमाशंकर सिंह करेंगे। मुख्य अतिथि हिंद मजदूर सभा के महामंत्री हरभजन सिंह सिद्धू होंगे। सम्मेलन में 80 वर्षीय समाजवादीयों का सत्कार किया जाएगा।
गैर-भाजपा दलों के नेतागण सम्मेलन को संबोधित करेंगे।यह सम्मेलन समाजवादियों की एकजुटता और भविष्य के संघर्षों का बिगुल है ।





