अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

मंहगाई पर कांग्रेसी वार:विधायक शुक्ला बोले- बंगाल चुनाव खत्म होते ही 28 बार बढ़ा दिए पेट्रोल-डीजल के दाम

Share

इंदौर

डीजल, पेट्रोल, खाने का तेल और सिलेंडर समेत दूसरे मंहगी होती वस्तुओं से आज आम आदमी परेशान है। जनता कोरोना से तो मर ही रही है। इस मंहगाई ने उसे और मार दिया है। यह बात मंगलवार को विधायक संजय शुक्ला ने कही। मंहगाई के विरोध में बड़ा गणपति चौराहे पर कांग्रेस ने हस्ताक्षर अभियान चलाया और मोदी सहित शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा।

कांग्रेसियों को कहना था कि बंगाल चुनाव तक तो पेट्रोल डीजल के दाम में बढ़ाेतरी नहीं की, लेकिन जैसे चुनाव परिणाम आए इन्होंने उसके बाद 27 से 28 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए। ये कोरोना की आड़ में जनता से उन रुपयों की उगाही कर रहे हैं। जो सरकार बनाने के लिए इन्होंने कांग्रेस से आए विधायकों को दिए थे।

कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने कहा कि आज डीजल-पेट्राेल के भाव आसमान छू रहे हैं। इतना ही नहीं सिलेंडर, अनाज, खाद सब कुछ इतना मंहगा हाे गया है कि आम आदमी के पहुंच से दूर हाेता जा रहा है। महंगाई आज कहां से कहां पहुंच गई है, लेकिन मध्यप्रदेश और केंद्र दोनों ही सरकारें कोरोना का फायदा उठाते हुए दाम पर दाम बढ़ाए जा रहे हैं। बंगाल के चुनाव के समय तो इन्होंने भाव नहीं बढ़ाए, लेकिन चुनाव होते ही इन्होंने 27 से 28 बार पेट्रोल डीजल के भाव बढ़ा दिए। पेट्रोल 100 पार हो गया है। डीजल पहुंचने वाला है। लगता है मोदी जी तेल के दाम में शतक लगाने के मूड में हैं। खाने के तेल में तो दोहरा शतक लगाने की तैयारी में हैं। बेचारी जनता कोरोना महामारी से तो मर ही रही है, उसे यह मंहगाई भी मार रही है। इसीलिए सेवादल द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है।

कमलनाथ से 15 महीने में जो काम किए, ये 15 साल में नहीं कर पाए

शुक्ला ने कहा कि हम हर चौराहे पर मंहगाई के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चला रहे हैं। कोरोना महामारी का सरकार जो फायदा उठा रही है, इसका जवाब जनता आगामी चुनाव में देगी। 2023 में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी और कमलनाथ फिर से हमारे नेता होंगे। क्योंकि कमलनाथ ने 15 महीने में जो काम करके दिखाया था, ये वह 15 साल में नहीं कर पाए। कमलनाथ डीजल-पेट्रोल ही नहीं रजिस्ट्री्, बिजली तक के दाम कम करे थे। शिवराज सरकार 20 फीसदी रजिस्ट्री के दाम को बढ़ाने जा रही है, जिसका बोझ आम जनता पर ही आएगा। ये अपना खजाना भरने में लगे हैं। ये कर्ज लेकर अपने शौक पूरा कर रहे हैं।

इंदौर में हजारों मौतें हुईं, ये 1500 बता रहे

शुक्ला ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के जो विधायक खरीदकर इन्होंने सरकार बनाई है। उसमें लगे रुपयों की अब ये जनता से उगाही कर रहे हैं। मुख्यमंत्री अब तक 2200 से ज्यादा घोषणाएं कर चुके हैं, लेकिन पूरी कितनी हुईं, ये सबके सामने हैं। कोराेना काल में इंदौर में हजारों मौतें हुईं। मेरे क्षेत्र में ही करीब 2 हजार मौतें कोरोना से हुई हैं। लेकिन ये लोग सिर्फ 1200 से 1500 मौतें होना बता रहे हैं।

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

Follow us

Don't be shy, get in touch. We love meeting interesting people and making new friends.

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें